बर्ड फ्लू से हो रही कौओं की मौत के बाद राज्य सरकार ने केरल और उसके सीमावर्ती राज्यों से आने वाली पोल्ट्री (मुर्गे-मुर्गी) पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह अस्थाई तौर पर लागू रहेगा। कलेक्टरों से भी कहा गया, वे मप्र के तमाम पोल्ट्री ऑपरेटरों से बैठक करके केंद्र सरकार की गाइड लाइन का पालन कराएं और रेंडम सर्वे भी हो। इछावर क्षेत्र के गांव समापुरा में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी शाहरुख पुत्र नोसे खां को पुलिस ने चार दिन बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करते हुए एनएसए के लिए प्रस्ताव भेजते हुए अन्य कार्रवाई भी की है। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ ज्यादती सहित अन्य धाराएं और पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति होकर जेल में भी रह चुका है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने भी मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने गुंडे, बदमाशों और माफियाओं को एक बार फिर चेताया है। उन्होंने इंदौर में ऐलान किया है, श्पत्थरबाज और मिलावटखोर अब जीवनभर जेल में सड़ेंगे। मेरी सरकार लव जिहाद की तरह इनके खिलाफ भी कड़ा कानून लाने जा रही है। मैं गुंडे, बदमाश और माफिया-मिलावटखोरों को फिर चेता रहा हूं, मध्य प्रदेश छोड़ देना नहीं तो बर्बाद कर दूंगा। बिल्डिंग-मकान तुड़वा दूंगा।श् व्यापमं महाघोटाले से जुड़ी पीएमटी-2011 में चिरायु मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ. अजय गोयनका सहित 57 लोगों के खिलाफ सीबीआई गुरुवार को नई चार्जशीट पेश करेगी। चार्जशीट में चिरायु मेडिकल कॉलेज पर वर्ष 2011 में सरकारी कोटे की 39 सीटों को 50 लाख रुपए तक में बेचने के आरोप लगाए गए हैं। चिरायु मेडिकल कॉलेज ने सरकारी कोटे की सीटों पर पहले डमी एडमिशन दिए, फिर इन सीटों को चहेते लोगों को बेच दिया गया। इस पूरे खेल में चिरायु मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ. गोयनका सहित मेडिकल एजुकेशन के तत्कालीन अफसर भी शामिल थे। इस मामले में पहले 3 लोगों पर चार्जशीट हो चुकी है। सीबीआई की जांच आगे बढ़ी तो इसमें 57 और नए नाम सामने आए हैं। मुरैना-गोहद की सीमा पर स्थित चिराई भौनपुरा गांव में चिल्लासन देवी का मंदिर बनाने के लिए चल रही खुदाई के दौरान 11वीं सदी की भगवान विष्णु की प्रतिमा और कुछ अवशेष मिले हैं। जानकारी के अनुसार चिराई भौनपुरा गांव में ग्रामीणों द्वारा चिल्लासन देवी का मंदिर बनाने के लिए एक महीने से खुदाई की जा रही थी। मंदिर की खुदाई के दौरान 2 दिन पहले जमीन से 6 से 7 फीट नीचे भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा निकल आई। ढाई से तीन फीट ऊंची यह प्रतिमा जहां निकली, उसी जगह पर एक विशाल शिला भी निकली, जिसमें प्रतिमा के पैर अंकित थे। जिला पुरातत्व अधिकारी अशोक शर्मा ने प्रतिमा को अपने आधिपत्य में ले लिया और पदमुद्रा शिला को मौके पर संरक्षित करवा दिया। पुरातत्वविद वीरेंद्र पांडेय के अनुसार यह प्रतिमा विष्णु प्रतिमा ही है, इसे देव प्रतिमा भी कह सकते हैं। राजधानी में कोरोना की वैक्सीन को किलोल पार्क स्थित ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ के दफ्तर में वैक्सीन को स्टोर में रखा जाएगा। संभाग के भोपाल सहित दूसरे जिलों को कोरोना की वैक्सीन इसी स्टोर से भेजी जाएगी। वैक्सीन को कोल्ड चैन में रखने के लिए स्टोर में 40 से ज्यादा आइसलैंड रेफ्रीजेटर (आईएलआर) रिजर्व किए गए हैं। कोरोना काल में लोगों को रोजगार देने के लिए शुरू की गई पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में बैंक सिबिल स्कोर या अन्य कारण से हितग्राहियों के लोन को अटका रहे हैं। प्रदेश में करीब सवा लाख प्रकरण ऐसे हैं, जो सरकार ने स्वीकृत कर बैंकों को भेज दिए हैं, लेकिन उन्हें लोन नहीं मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दो दिन पहले कलेक्टर्स-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में भी सिबिल स्कोर के नाम पर लोन रोके जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। भूमाफिया और ड्रग माफिया के बाद अब सरकार की रडार पर नकली पान मसाला आ गया है। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार का अगला टारगेट गुटखा माफिया हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश में जल्दी ही अभियान शुरू होगा। इससे पहले प्रदेश में पिछले साल केंद्रीय एजेंसी डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) ने पिछले साल जून माह में इंदौर में पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी।