Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Jan-2021

11 दिन में 376 कौवों की मौत 23 दिसंबर से 3 जनवरी 2021 तक इंदौर में 142, मंदसौर में 100, आगर-मालवा में 112, खरगोन जिले में 13 और सीहोर में 9 कौवों की मौत हुई है। मृत कौवों के नमूने तुरंत भोपाल स्थित स्टेट डीआई लैब भेजे गए हैं। हालांकि, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि कौवों में पाया जाने वाला वायरस एच5एन8 अब तक मुर्गियों में नहीं मिला। मुर्गियों में पाया जाने वाला वायरस एच5एन1 होता है। मजदूर के घर 'मेहमान' बने सीएम शिवराज इंदौर में बुधवार को सीएम शिवराज का अलग अंदाज नजर आया और वो शहर को करोड़ों रुपए की सौगात देने के बाद एक गरीब मजदूर के घर पहुंचे और वहीं पर भोजन किया। गरीब की कुटिया में खाना खाने के बाद सीएम शिवराज ने परिवार का हाल जाना और अधिकारियों को परिवार की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। इंदौर में इंटरनेशनल कार्गो सेंटर शुरू इंदौर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कार्गो सेंटर शुरू हो गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इसका उद्घाटन किया. इसी के साथ मुख्यमंत्री ने इंदौर के व्यस्ततम क्षेत्रो में रोपवे केबल कार चलाने को मंजूरी दे दी. सीएम ने घोषणा की कि पीएम मोदी का सपना देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर साकार करेगा. पोल्ट्री के कारोबार पर रोक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए बुधवार को आला अफसरों के साथ आपात बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से कुछ दिनों के लिए पोल्ट्री का कारोबार रोक दिया जाए। पासपोर्ट ऑफिस की टीम ने दिया सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्वच्छता पखवाड़ा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज कोरोना महामारी से बचाव के लिए पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मास्क और सैनिटाइजर बांटा गया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले - गलत करोगे तो ठोकेंगे प्रदेश में पिछले दिनों हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर बुधवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गलत करोगे तो रोकेंगे, नहीं मानोगे तो ठोकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज ही रहेगा। समझकर रखें PA-PS सोच - CM शिवराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों से कहा है कि वे अपने निज सहायक (PA)और निज सचिव (PS) सोच समझ कर रखें। ये ऐसी जाति है, जो सरकार बदलने के साथ बदल जाति है। ये इंतजार करते रहते हैं कि कब आपके (मंत्री) पास कोई जगह खाली हो और चिकनी-चुपड़ी बातें कर अपनी नियुक्ति करा लें, इनसे सावधान रहें। वरना आप बदनाम हो जाएंगे। आदिवासी डॉक्यूमेंट जारी करने की तैयारी में कांग्रेस मध्य प्रदेश (MP) में 15 महीने सत्ता में रहने के बाद कुर्सी गंवाने वाली कांग्रेस (Congress) पार्टी अब मिशन 2023 की तैयारी कर रही है. पार्टी अपने सबसे पुराने वोट बैंक आदिवासियों पर फोकस कर रही है. आदिवासियों को साधने के लिए वो आदिवासी डॉक्यूमेंट तैयार करेगी. इस डॉक्यूमेंट में इंदिरा गांधी सरकार से लेकर यूपीए और कमलनाथ सरकार तक के आदिवासी हित में लिए गए फैसलों की जानकारी रहेगी. मध्य प्रदेश में फिर होगी बारिश मध्य प्रदेश में साल की शुरुआत में शुरू हुआ बेमौसम बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जबकि आने वाले 24 घंटे भी आसान नहीं होंगे. मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 25 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है.