राज्य
नगरीय निकाय चुनाव में अब कांग्रेस की नजर आदिवासी वोट बैंक पर है । आदिवासी वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने निवास पर आदिवासी वर्ग की बैठक बुलाई । इस बैठक में आदिवासी वर्ग से जुड़े खांग्रेस के अधिकतर विधायक पहुंचे । बैठक की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक बाला बच्चन और ओमकार सिंह मरकाम ने बयान देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने जिस तरह से आदिवासियों के साथ अन्याय किया है । और उनके अधिकारों को छीनने का काम किया है उसके खिलाफ वह जनता के बीच जाकर लड़ाई लड़ेंगे । और आगामी नगरीय निकाय चुनाव में आदिवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी ।