Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Jan-2021

मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सभी तरह की मांस की दुकानों को बंद किया जा सकता है । यह बयान खुद पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने दिया है । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि हमें सभी जानवरों को बचाना है और उन्हें बचाने के लिए सभी तरह की मांस की दुकानों को बंद तो करना ही पड़ेगा । और जिस किस से नुकसान है उस पर हमें रोक लगाना पड़ेगा ।