Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Jan-2021

कैबिनेट मंत्री ने मांगी माफी जनता से लगातार संपर्क में रहने वाले और जनता के बीच जाकर उनकी समस्या हल करने वाले शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अज्ञात वास पर चले गए हैं। खुद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अज्ञातवास पर जाने के बारे में लिखा है और इसके लिए जनता से माफी भी मांगी है निकाय चुनाव में कांग्रेस का नया फॉर्मूला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा दिया है. उन्होने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में घरेलू महिलाओं और राजनीति से दूर हो चुके नेताओं की पत्नियों को टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्हीं महिलाओं को टिकट में प्राथमिकता मिलेगी जो समाज में, राजनीति में मैदानी स्तर पर सक्रिय होगीं। कमलनाथ ने अपने निवास में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक बुलाई थी जहां उन्होने यह बात कही 12 साल के बच्चे ने किया सुसाइड पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने के लिए मना किया तो चौथी कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सागर के ढाना कस्बे की है। बच्चा मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था। सुबह से पिता ने गेम खेलने से मना कर पढ़ने के लिए कहा इससे नाराज बच्चे ने सुसाइड कर लिया। अब मंत्रियों के साथ होगी चाय पर चर्चा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है वे अब मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। भोपाल के कोलार डेम के निकट फारेस्ट गेस्ट हाउस में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश पर मंथन बैठक में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे जब भोपाल के बाहर दौरे पर नहीं जाएंगे, उस दिन एक मंत्री के साथ अपने निवास पर चाय के साथ चर्चा करेंगे। कोरोना वैक्सीन को लकर फर्जीवाड़ा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक अस्पताल पर कोवैक्सिन के ट्रायल में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीपुल्स हॉस्पिटल ने 600 से ज्यादा लोगों को धोखे में रखकर उन पर वैक्सीन का ट्रायल किया। बाद में कुछ लोग बीमार पड़ गए, तो उनकी तरफ देखा तक नहीं। लोग अस्पताल के चक्कर ही लगाते रह गए। उज्जैन में 6 से ज्यादा कौवे मरे मिले इंदौर के बाद अब उज्जैन में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। कार्तिक मेला ग्राउंड के कालिदास उद्यान में मंगलवार सुबह जमीन पर मृत अवस्था में पड़े करीब आधा दर्जन कौवों को देखा गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील हेमंत उपाध्याय और देवेंद्र शर्मा ने मरे कौवों को देखने के बाद प्रशासन को सूचना दी। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की ओर अग्रसर सरकार राजधानी भोपाल के केयर पर डैम पर आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का प्रजेंटेशन दिया । गौरतलब है कि इस बैठक में आत्मनिर्भर भारत के क्रियान्वयन को लेकर मंथन हुआ । जिसमें सभी विभाग के मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष रखा और उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया को भी बताया । अवैध लेनदेन में जांच के निर्देश लोकसभा चुनाव में अवैध लेनदेन के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग के सामने पेश हुए। दोनों सीनियर अफसर आयोग को बताया कि राज्य शासन ने केंद्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड (सीबीडीटी) की रिपोर्ट आर्थिक अपराध अन्वेक्षण ब्यूरो (EOW) को सौंप कर जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। ठंडक और कोहरा बढ़ा मध्यप्रदेश में बीते चौबीस घंटों में भोपाल समेत प्रदेश के 13 जिले बारिश से भीग गए। एक एमएम से लेकर 6 एमएम तक पानी गिरा। इस कारण से दिन में ठंडक और कोहरा बढ़ गया।