Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Jan-2021

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं । मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ के निवास पर नगरपालिका के प्रभारियों व सह प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई । बैठक के पूर्व किसान आंदोलन में अभी तक शहीद 60 किसानो व मध्यप्रदेश के डबरा ज़िले के शहीद किसान दिवंगत सुरेन्द्र सिंह सिद्धू को दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि अर्पित की गयी। जिसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नगरी निकाय को लेकर तमाम पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया । बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि बैठक में चुनाव में 50% महिला आरक्षण को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई और इस चुनाव में पर्यवेक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने की बात भी कही ।