Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Jan-2021

कालाधन मामले में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा मंगलवार को चुनाव आयोग के सामने पेश होंगे। दोनों सीनियर अफसर आयोग को बताएंगे कि केंद्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड (सीबीडीटी) की रिपोर्ट पर राज्य शासन ने अब तक क्या एक्शन लिया है? इससे पहले राज्य शासन मामला आर्थिक अपराध अन्वेक्षण ब्यूरो को सौंप कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दे चुका है। आयोग के समक्ष इसके बारे में पूरा ब्यौरा दिया जाएगा। दोनों अफसर सुबह आयोग के समक्ष पेश होंगे। मामला लोकसभा चुनाव में अवैध लेन-देन से जुड़ा है। मध्यप्रदेश में अब कक्षा 6वीं से 8वीं तक की पढ़ाई दूरदर्शन से होगी। स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने इसका प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर प्रारंभ करवाया है। यह कार्यक्रम सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक प्रसारित किए जाएंगे। बच्चों की सुविधा के लिए अंग्रेजी की क्लास अलग से लगाई जाएगी। स्पोकन इंग्लिश के कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 9रू30 से 10 बजे तक किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाना है। राजस्थान में बने चक्रवात का असर मध्यप्रदेश में भी दिख रहा है। सोमवार के दिन कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई और कई जगहों पर कोहरा भी छाया रहा। भोपाल में 1.9 मिमी बारिश हुई। इस दौरान शहर में विजिबिलिटी 600 से 800 मीटर के बीच रही। इस वजह से मौसम में घुली ठंडक के कारण दिन के तापमान में 8.6 डिग्री की गिरावट हुई। मौसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर डॉ. जीडी मिश्रा ने बताया कि बादलों के कारण रात का तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 16.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश में उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभागों के इलाकों में भी बारिश हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि कटनी एसपी ललित शाक्यवार को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। शाक्यवार की कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की थी। कटनी में अवैध उत्खनन की लगातार शिकायतें मिलने पर मुख्यमंत्री ने यह एक्शन लिया है। इससे पहले 9 दिसंबर 2020 को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में कटनी कलेक्टर शशिभूषण सिंह को और नीमच एसपी मनोज राय को हटाया गया था। नए साल की पहली कॉन्फ्रेंस में कटनी एसपी के अलावा ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर पर गाज गिरी। माकिन को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ करने का आदेश देर शाम जारी कर दिए गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल की10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस बार दो माह की देरी से अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी, जो मई तक चलेगी। साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन भी हो सकती है। यह निर्णय बोर्ड की साधारण सभा की बैठक में सोमवार को लिया गया है। सत्र 2020-21 से बोर्ड परीक्षा देने वाले दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने कई बदलाव किए हैं। इस सत्र से सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं होगी, बल्कि दो मुख्य परीक्षा ली जाएगी। श्रेणी सुधार के लिए स्टूडेंट को अगले साल का इंतजार नहीं करना होगा,। वह दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकता है। यानी कोई स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में फेल हो गया तो 3 माह बाद वह दोबारा परीक्षा दे सकता है। विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर (पानी पर तैरता) प्लांट ओंकारेश्वर बांध के पास बनना प्रस्तावित है। इंटरनेशनल फाइनेंस कार्पोरेशन, वल्र्ड बैंक और पॉवर ग्रिड ने परियोजना विकास में सहयोग के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है। 600 मेगावाट वाले इस प्रोजेक्ट में अनुमानित निवेश 3 हजार करोड़ रुपए है। परियोजना से दो साल में विद्युत उत्पादन की संभावना है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने बताया कि इसी माह पावर ग्रिड द्वारा परियोजना क्षेत्र से खंडवा सब-स्टेशन तक ट्रांसमिशन लाइन रूट सर्वे शुरू किया जाएगा। हमीदिया के परिसर में स्थित हवा महल को तोड़ा जाएगा। इससे हमीदिया की नई बिल्डिंग के ब्लॉक ए में 70 बेड बढ़ जाएंगे। कार्रवाई के दौरान रुकावट या विवाद करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह निर्देश सोमवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिए। गौरतलब है कि 30 मई 2017 को अस्पताल की बिल्डिंग के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान एक वर्ग विशेष के लोगों ने हवा महल को धार्मिक स्थल बताते हुए हंगामा किया था। मंत्री सारंग ने निरीक्षण के दौरान ब्लॉक बी का निर्माण कार्य भी मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस बिल्डिंग में गायनीकोलॉजी और शिशु रोग विभाग को शिफ्ट किया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा अब 3 मार्च के बाद होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय और पंचायत की मतदाता सूची रिविजन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसमें 3 मार्च को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। चुनाव की घोषणा इसके बाद ही होगी। आयोग के सचिव दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2021 की स्थिति में वोटरों की संख्या के आधार पर यह वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति 5 जनवरी तक होगी। निकायों के वार्ड व अन्य स्थानों पर वोटर लिस्ट का सार्वजनिक प्रकाशन 8 फरवरी को होगा।