मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद साइड इफेक्ट दिखने लगा है. शिवराज कैबिनेट के विस्तार में महाकौशल क्षेत्र के विधायकों की अनदेखी को लेकर पूर्व मंत्री और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने सोमवार को ट्वीट कर खुलेआम अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने लिखा है कि महाकौशल अब उड़ नहीं सकता. फड़फड़ा सकता है! मध्य प्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है. ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा बीजेपी विधायक मंत्री है. उन्होंने आगे लिखा है कि सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा बीजेपी विधायक मंत्री है.