राज्य
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कोरोना वैक्सीन को लेकर दिए गए बयान पर गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है । उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भाजपा की वैक्सीन नहीं है कोरोना की वैक्सीन है । क्योंकि उन्हें भाजपा की वैक्सीन तो 2017 में ही लग गई थी । जिसका असर 2022 तक रहेगा । और फिर दोबारा 2022 में वैक्सीन लगेगी जिसका असर अगले 5 साल रहेगा ।