कसरावद क्षेत्र में 3 दिन में 15 कौए व खरगोन के टेमला रोड क्षेत्र में कोयल पक्षी की मौत हो गई। प्राचीन श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र स्थित बरगद के पेड़ से कौए गिरकर मर रहे हैं। तीन दिनों से यह क्रम बना हुआ है। कुछ लोगों ने बर्ड फ्लू से मौत की आशंका में पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी। विभागीय अफसरों का कहना है प्रारंभिक रूप से अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। मृत कौओं को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम भी वहां होगा। मंदिर से जुड़े जितेंद्र गिरी ने बताया परिसर के पास बरगद के पेड़ पर कौए रहते हैं। लेकिन पिछले 3 दिनों से पक्षी पेड़ से गिर रहे हैं। उन्हें पानी भी पिलाया लेकिन वे बच नहीं पाए। भोपाल के विधायकों व पूर्व मेयर की क्षेत्र में दखलंदाजी से नाखुश सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब तमाम उपेक्षित व सीनियर नेताओं को अपने साथ जोडना शुरू कर दिया है। साथ ही उनसे क्षेत्र का फीडबैक भी ले रही हैं। भोपाल शहर की 5 विधानसभाओं के करीब 30 लोगों के साथ हाल ही में उन्होंने अपने निवास बी-29 में बैठक की। इसमें उन्होंने सभी के मोबाइल बाहर रखवा दिए। बैठक में भगवत रघुवंशी, चंद्रशेखर, विष्णु राठौर, अमर ऊंटवाल, अर्जुन यादव, विनय तिवारी, प्रेम गुरु, डॉ. दीपक मेहता, हबीबगंज ऑटो यूनियन के वीर शिवाजी ठाकरे के साथ कई लोग शामिल रहे। हमीदिया अस्पताल की सफाई की व्यवस्था पर अब विभागाध्यक्ष को नजर रखनी होगी। यह आदेश अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी किया गया है। इसके पीछे उद्देश्य अस्पताल की साफ-सफाई को चुस्त-दुरुस्त बनाना है। शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने हमीदिया अस्पताल का जायजा लिया था। इस दौरान जगह-जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने ना सिर्फ अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई थी, बल्कि सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली कंपनी यूडीएस पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए थे। इसके बाद ही अब हमीदिया अस्पताल प्रबंधन ने साफ-सफाई की मॉनीटरिंग को बेहतर बनाने के लिहाज से यह व्यवस्था लागू की है। शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में एक-एक, दो-दो करके शिक्षक बाहर आए। इनमें से कई के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। मायूसी की वजह थी गणित का पेपर कठिन था। हैरानी की बात यह रही कि कई शिक्षक किताब में से देखकर भी तीन घंटे में पूरा पेपर ही नहीं कर सके थे। दोपहर 12 बजे इनका पेपर शुरू हुआ था। हाई स्कूलों के ये वे शिक्षक हैं, जिनके स्कूलों में सालाना परीक्षा का रिजल्ट 40 फीसदी तक रहा। स्कूल शिक्षा विभाग इनकी दक्षता परीक्षा ले रहा है। रविवार को पहले दिन शहर के हाई स्कूलों के 15 शिक्षकों को इस इम्तिहान से गुजरना पड़ा। ्र राजा भोज एयरपोर्ट पर तीसरा एयरोब्रिज मार्च अंत तक तैयार होगा। चैथे एयरोब्रिज का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम का कहना है कि समर शेड्यूल के दौरान बढने वाली फ्लाइट्स में इसका उपयोग होने लगेगा। तीसरा एयरोब्रिज करीब 8 करोड़ की लागत से बन रहा है। लगभग इतनी ही लागत से चैथे एयरोब्रिज को बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अलग से एयरोब्रिज होना जरूरी है। चैथे एयरोब्रिज का निर्माणकार्य भोपाल से दुबई सहित कुछ स्थानों के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट्स को देखते हुए शुरू किया गया था। रेल प्रशासन ने नांदेड़-अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस स्पेशल के टाइम-टेबल में परिवर्तन किया है। अमृतसर से नांदेड़ जाते समय यह स्पेशल गाड़ी 1 घंटे 45 मिनट पहले भोपाल पहुंचेगी। अब तक यह गाड़ी देर रात 12रू10 बजे भोपाल पहुंचती थी, लेकिन नए शेड्यूल के मुताबिक अब रात 10रू25 बजे भोपाल आएगी। इसी तरह पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते सचखंड स्पेशल एक्सप्रेस को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। 4 जनवरी को ट्रेन (02715) नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल नई दिल्ली स्टेशन पर समाप्त होगी। इसी तरह 6 जनवरी को ट्रेन (02716) अमृतसर-नांदेड़ नई दिल्ली स्टेशन से शुरू की जाएगी। यह गाड़ी नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।