1 पब्लिक से बेहतर फीडबैक नहीं मिलता -शिवराज बोले मंत्रालय में मंत्रियों और अफसरों की वर्चुअल बैठक साढ़े चार बजे शुरू हो गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार को पब्लिक से बेहतर फीडबैक कोई नहीं देता। उनके लीडर मंत्री हैं। अफसरों को उनकी लीडरशिप में काम करना है। 2 राजस्थान के बाद MP पहुंचा बर्ड फ्लू कोरोना वायरस के कहर के बीच बर्ड फ्लू का नया खतरा पैदा हो गया है। राजस्थान के बाद इंदौर के डेली कॉलेज में बड़ी संख्या में कौवे मृत पाए गए हैं। अब तक कॉलेज परिसर में 83 कौवे मर चुके हैं। इनमें से कई में वायरस का संक्रमण पाया गया है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी अनुसार यह वर्ड फ्लू का टाइप तो है, लेकिन वह टाइप नहीं है, जो दूसरे को भी संक्रमित करे। 3 BJP प्रदेश कार्यकारिणी में SC-ST व OBC की संख्या अधिक रहेगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्तियों को लेकर इंतजार अब खत्म होता हो गया है। कैबिनेट विस्तार के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी अपनी टीम का ऐलान कर देंगे। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और संगठन सह महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बैठक कर नामों को फाइनल करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी सूची जारी की जाएगी। 4 RSS की बैठक में शामिल हुए मंत्री-विधायक और सांसद संस्कारधानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बड़ी बैठक आयोजित की गई, बैठक में महाकौशल, विंध्य, बुंदेलखंड संभाग के पदाधिकारी शामिल रहे। यहां आयोजित बैठक में अयोध्या राममंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि जुटाने के विषय पर चर्चा की गई। 5 दिग्विजय सिंह को बेवजह बात करने की राजनीतिक बीमारी - गोपाल भार्गव पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण टले सत्र पर सवाल उठाना गलत है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को बेवजह बात करने की है राजनीतिक बीमारी है। दिग्विजय सिंह को रोज ट्विट करने की भी बीमारी है, दिग्विजय सिंह का मकसद सिर्फ चर्चा में बने रहना है। 6 उज्जैन में बनेगा महाकुंभ शोध संस्थान और संग्रहालय मध्यप्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर शनिवार को उज्जैन में थीं। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार उज्जैन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काफी गंभीर है। मंत्री ठाकुर ने कलेक्टर आशीष सिंह को महाकुंभ शोध संस्थान और संग्रहालय के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए। ताकि आने वाली पीढ़ी को उज्जैन में लगने वाले महाकुंभ के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। 7 एंटी माफिया की बड़ी कार्रवाई जबलपुर में एंटी माफिया दल ने जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई खजरी खिरिया बायपास के पास की। खजरी व गुरदा गांव में प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के सहयोग से 38 हजार 500 वर्गफीट जमीन में बने दुकान, मकान और बाउंड्रीवॉल को जमींदोज कर दिया। 8 भोपाल में तीन केंद्रों पर हुआ टीके का रिहर्सल कोरोना का टीका लगाने को लेकर शनिवार को भोपाल में ड्राई रन शुरू हो गया। भोपाल में यह तीन केन्द्रों पर किया जा रहा है। इसमें सिविल डिस्पेंसरी गोविंदपुरा, कोलार में जेके अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधी नगर में 25-25 हेल्थ वर्कर को बुलाया गया है। इसमें व्यक्ति को इंजेक्शन नहीं लगाया गया, लेकिन इसके अलावा पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। 9 त्र्यंबकेश्वर में शिव साधना मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सभी के लिए मंगल कामना की। उनके साथ पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय और कुणाल भी थे। 10 बुजुर्ग ठेला चालक का सहारा बने ऊर्जा मंत्री ग्वालियर में प्रधुम्न सिंह तोमर ने बुजुर्ग को ठेला चलाते देखा तो उसकी मदद करने खुद साथ साथ ठेला धकलने लगे। मंत्री ने ठेला चालक रघुवर पाल की वृद्धा पेंशन भी चालू करवाई और बुजर्ग ठेला चालक को अपनी गाड़ी से उसके घर तक भिजवाया। 11 कॉमेडी शो के दौरान मुनव्वर फारुखी ने देवी-देवताओं पर की टिप्पणी कॉमेडी शो के दौरान देवी देवताओ पर टिप्पणी करने वाले मुनव्वर फारुखी से पुलिस अभिरक्षा में मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि मुनव्वर फारुखी को पुलिस कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, इसी दौरान जिला कोर्ट के मुख्य द्वार पर ही आरोपी के साथ मारपीट हुई है।