राज्य
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य शनिवार को राजधानी भोपाल पहुंचे । इस दौरान उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया । जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने अनुसूचित जाति के बच्चों को पढ़ाई के लिए बजट को बढ़ाया गया है । जिसके तहत सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा और जो बच्चे कक्षा दसवीं के बाद किसी कारण बस पढ़ाई से वंचित हो जाते हैं उन्हें घरों से निकालकर स्कूलों तक लाने का प्रयास किया जाएगा । सरकार ने इसके लिए बकायदा एक लक्ष्य भी निर्धारित किया है जिसकी पूरी जानकारी लाल सिंह आर्य ने पत्रकार वार्ता में दी ।