राज्य
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि बिल को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है । उन्होंने तीनों कृषि बिल को किसानों के हित में बताया। साथ ही इस दौरान उन्होंने कृषि कानून बिल को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को कांग्रेस की देन बताया । उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि जो लोग मैदान में मोदी जी का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं वह इस तरह के प्रपंच रच रहे हैं ।