Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Jan-2021

कोरोना का टीका लगाने को लेकर शनिवार को भोपाल में ड्राई रन शुरू हो गया। भोपाल में यह तीन केन्द्रों पर किया जा रहा है। इसमें सिविल डिस्पेंसरी गोविंदपुरा, कोलार में जेके अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधी नगर में 25-25 हेल्थ वर्कर को बुलाया गया है। इसमें व्यक्ति को इंजेक्शन नहीं लगाया गया, लेकिन इसके अलावा पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। टीके के लिए सुबह 9 से 11 बजे के बीच बुलाया गया। इसके बाद उन्हें छद्म टीका लगाया गया। रिहर्सल पूरी तरह से असली टीका लगाने जैसी ही रही। इस दौरान सिविल डिस्पेंसरी गोविंदपुरा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने वैक्सीन ट्रायल का निरीक्षण भी किया ।