नए साल में राज्य सरकार ने दिया तोहफा नए साल में प्रदेश के उन कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है, जो इस साल रिटायर होने वाले हैं।सरकार रिटायरमेंट के दिन ही उन्हें पेंशन सुविधा के सभी लाभ देगी। इस संबंंध में वित्त विभाग ने सभी डिविजनल कमिश्नर और कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आवास योजना में MP को मिला दूसरा स्थान प्रधानमंत्री आवास योजना को मूर्तरूप देने में मध्य प्रदेश ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को वर्चुअल मोड पर यह पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने प्रिफैब्रिकैटेड तकनीक से बनने वाले लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी रिमोट से किया। इस प्रोजेक्ट में छह राज्यों के छह शहरों में एक हजार आवास बनाए जाना है। इनमें से एक शहर इंदौर भी है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ये आवास भूकंपरोधी, पर्यावरणहित और सुविधाजनक होंगे। वहीं, देश में अच्छे कार्य के लिए नगर निगमों में छिंदवाड़ा और नगर पंचायतों में खुरई को पुरस्कृत किया गया। सीएम चौहान ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। भोपाल मंडल के तीन बड़े रेल प्रोजेक्ट का PM करेंगे लोकार्पण नए साल में 3 जनवरी को PM नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के तीन बड़े रेल प्रोजेक्ट का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। ये तीनों प्रोजेक्ट भोपाल रेल मंडल के हैं। इससे जनता और रेल यात्रियों को बड़ा फायदा होने वाला है। शिवराज कैबिनेट का होगा विस्तार आखिरकार राज्य कैबिनेट के विस्तार का दिन तय हो गया है। शिवराज की टीम में दो मंत्री शामिल किए जाएंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार 3 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे राजभवन में होगा। जेल में सड़ जाएंगे किसानों से धोखा करने वाले- कृषि मंत्री प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों से धोखा-धड़ी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है. मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे लोगो को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी. उन्होंने कहा कि किसानों से धोखा करने वालों पर रासुका की कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा, जेल में सड़ा दिया जाएगा. नए साल पर शुरू होगा प्रदेश का पहला ओपन एयर ड्राइव इन थिएटर शहर में जल्द ही लोगों को ओपन एयर ड्राइव इन थिएटर में फिल्म देखने का मौका मिलेगा। पर्यटन विभाग प्रदेश का पहला ओपन एयर ड्राइव इन थिएटर (कार में बैठकर फिल्म देखना) शुरू करने जा रहा है, जो श्यामला हिल्स स्थित होटल लेक व्यू रेसिडेंसी में होगा। नए साल में कोरोना से IAS की मौत मध्य प्रदेश गृह विभाग में सचिव IAS अफसर मसूद अख्तर की कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को मौत हो गई। उन्हें सुबह 8 बजे हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाने लगे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। इंदौर में लोगों से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज नववर्ष के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इंदौर में लोगों से मिलने पहुंचे। इंदौर के पंचशील नगर में वे कुछ घरों में पहुंचे। बच्चों और महिलाओं से मिलकर उन्हें न केवल नववर्ष की बधाई दी बल्कि गिफ्ट भी दिए। एक बुजुर्ग महिला मुख्यमंत्री को देखते ही भावुक होकर रो पड़ी। यह महिला पहले भी मुख्यमंत्री से मिल चुकी थी। हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन महाकाल के दर्शन नए साल के पहले दिन कोरोना काल में दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए देशभर के लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने भी दर्शन की विशेष व्यवस्था की है। मंदिर प्रबंध समिति की मानें तो भस्मारती के बाद सुबह छह बजे से आठ बजे तक करीब आठ हजार लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।