Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Jan-2021

मध्य प्रदेश सहायक शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में शुक्रवार को पदाधिकारियों ने लोक शिक्षण संचनालय के आयुक्त से मुलाकात की । इस दौरान पदाधिकारियों ने परीक्षा लेकर बर्खास्त करने की नीति के विरोध में आयुक्त को ज्ञापन सौंपा । उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को गलत बताते हुए सरकार का तानाशाही रवैया बताया । पदाधिकारियों ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि अगर सरकार ने उनके मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया तो फिर मैं आगे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।