नए साल के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सुबह-सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे । जहां सबसे पहले उन्होंने भाजपा के पितृ पुरुषों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 2020 में केंद्र और राज्य की सरकार ने मिलकर और सरकार के साथ जनता ने भी मिलकर कोरोना से लड़ाई लड़ी । और उसमें काफी हद तक सफलता प्राप्त की । इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2020 में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । जिसमें से राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखना एक बड़ी कामयाबी है । इसके साथ ही उन्होंने 2021 में मध्य प्रदेश को सुशासन के क्षेत्र में नंबर वन पर लाने की बात भी कही ।