Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Jan-2021

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बॉलीबुड फिल्म एंटरटेनमेंट की कहानी वास्तविक जिंदगी में सामने आई है। अक्षय कुमार की फिल्म एंटरनटेनमेंट में एक बिजनेसमैन अपनी संपत्ति अपने वफादार कुत्ते के नाम कर देता है। इसी तरह छिंदवाड़ा के बाड़ीबाड़ा गांव के किसान ने भी अपनी आधी जायदाद अपने कुत्ते के नाम कर दी है। किसान के कुत्ते का नाम जैकी है। अपने बेटे के व्यवहार से दुखी किसान ने वसीयत में बाकायदा लिखा है कि कुत्ता उसकी हर समय देखरेख करता है। इसलिए जो जैकी का ध्यान रखेगा, वही उसके हिस्से की संपत्ति का हकदार होगा। सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते हैं। नए साल में भी ठंड ने लोगों को कंपाया है। राजस्थान के 11 जिलों में पारा 5 डिग्री के नीचे चल रहा है तो वहीं हरियाणा के हिसार में पिछले 24 साल की सबसे सर्द रात गुरुवार को रही। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मप्र के कई जिलों में तो बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी व्यक्त की है। भोपाल सहित मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में साल के आखिरी दिन भी ठंड का कहर जारी रहा। इंदौर से सतवास तक सड़क और फिर पांच किमी के घने जंगल को पार करते हुए आप इस स्थान पर पहुंचेंगे तो आंखें नजारा देखती रह जाएंगी। नर्मदा नदी के मुहाने पर पुनासा डैम से 90 किमी पहले तक जो बैक वाटर का स्वरूप है, उसी का एक हिस्सा है किटी। पानी के रास्ते यह पुनासा से 55 किमी दूर है। मुहाने पर है वन विभाग का गेस्ट हाउस। इंदौर से सतवास और फिर पुनासा रोड पर जाएंगे तो इंदौर से 136 किमी दूर है किटी (स्थानीय गांव का नाम किट्‌टी) स्पॉट। वन विभाग इस खाली पड़े बैक वाटर में रोमांच की लहर पैदा करने की योजना बना रहा है, जो 2021 में मूर्त रूप लेगी। लोकसभा चुनाव में कालेधन का लेनदेन में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो प्राथमिकी दर्ज करेगा। ऐसे में कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम डीजी को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। अब शिवराज सरकार के तीन मंत्रियों समेत पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि प्राथमिकी दर्ज करने में किसी का नाम अभी शामिल नहीं किया गया है, लेकिन 3 आईपीएस अफसर सुशोवन बनर्जी, वी. मधुकुमार व संजय व्ही माने और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा पर गाज गिरना अब लगभग तय हो गया है। राज्य सरकार की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त में अब किसी भी प्रमोटी अफसर को पदस्थ नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) ही इन पोस्टों पर रहेंगे। आयकर छापों के बाद कालेधन के लेन-देन में उलझे अफसरों के मद्देनजर यह होगा। राज्य सरकार ने आईपीएस अफसरों के कैडर रिव्यू का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया है। मध्य प्रदेश में कोविड-19 की वैक्सीन लगाए जाने की मुहिम शुरू करने से पहले की तैयारियां चालू कर दी हैं। इसके तहत अब ड्राय रन होगा। राजधानी के तीन प्वाइंट पर ड्राय रन होगा। इससे पहले देश के चार राज्यों- असम, आंध्र प्रदेश, गुजरात और पंजाब में कोविड-19 वैक्सीन का ड्राय रन 28-29 दिसंबर को हुआ था। गुरुवार को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को वैक्सीन को लेकर ड्राय रन कराने के निर्देश जारी कर दिए। राज्यों की राजधानी के कम से कम तीन प्वाइंट पर ड्राय रन कराया जाएगा। शहर की जीवनरेखा कहलाने वाली बेतवा नदी नए साल में काफी हद तक प्रदूषण मुक्त हो जाएगी। बेतवा के प्रदूषण से मुक्त करने की नगरपालिका की योजना पूरी हो गई है। नए साल के पहले सप्ताह में यह काम शुरू हो जाएगा। अभी इसमें शहर के नालों का पानी भी मिलता था और इससे प्रदूषण बढ़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल बेतवा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए बनाया गया नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गया है। प्लांट अभी टेस्टिंग लेवल पर है। नपा के अफसरों का कहना है कि प्लांट ने काम करना चालू कर दिया है लेकिन विधिवत तरीके से चालू होने में जनवरी का पहला सप्ताह लग सकता है। मध्य प्रदेश के छतरपुर में 35 साल के किसान ने गुरुवार को फांसी लगा ली। वो आटा चक्की चलाता था और बिजली का 88 हजार का बिल नहीं चुका पा रहा था। कुछ दिन पहले ही विभाग ने उसकी चक्की, मोटर और बाइक जब्त कर ली थी। खुद को अपमानित महसूस कर रहे किसान ने खुदकुशी कर ली। एक सुसाइड नोट मिला है, इसमें उसने लिखा कि मेरा शरीर सरकार को सौंप देना, जो अंग-अंग बेचकर 88 हजार चुका दे।