राज्य
कृषि कानून के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है, हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन का असर मध्यप्रदेश में दिखाई नहीं पड़ रहा, लेकिन अब मध्य प्रदेश के बड़े किसान नेता शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्का जी सक्रिय हो गए हैं । गुरुवार को उन्होंने राजधानी भोपाल में पत्रकार वार्ता की. जहां उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन में मध्यप्रदेश के किसान भी शामिल हैं और कोरोनावायरस के चलते आवागमन में परेशानी होने के कारण अभी संख्या में कुछ कमी है । इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को बुद्धिहीन बताया ।