राज्य
राजस्थान में जोधपुर के बाद झालवाड़ में भी बड़ी संख्या में कौओं की मौत का मामला सामने आया है। झालावाड़ में एवियन इन्फ्लूएंजा एक तरह का बर्ड फ्लू से कौओं की मौत की पुष्टि के बाद राज्य में पोल्ट्री फार्म का बिजनेस करने वालों में हड़कंप मचा है। झालावाड़ जिला प्रशासन ने राड़ी के बालाजी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक किलोमीटर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।बालाजी क्षेत्र में ही 25 दिसंबर से लगातार कौओं की मौत हो रही है। यहां 100 से ज्यादा कौओं की मौत हो चुकी है। जबकि बड़ी संख्या में कौए बीमार हैं। फिलहाल, प्रशासन ने यह नहीं बताया कि कितने कौओं की अब तक मौत हुई है। कौओं के सैंपल जांच के लिए भोपाल भी भेजे गए हैं।