Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
31-Dec-2020

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दिसंबर महीने में कोरोना से शहर में महज 57 मरीजों की मौत होना बताया जा रहा है। जबकि, भदभदा विश्रामघाट और झदा कब्रिस्तान में भोपाल के 122 कोरोना मरीजों के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। इससे साफ है कि स्वास्थ्य विभाग अकेले दिसंबर में ही 65 कोरोना मरीजों की मौत की जानकारी छिपा रहा। आईसीएमआर की गाइड लाइन के मुताबिक सभी सरकारी और गैरसरकारी कोरोना अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की मौत के बाद शव परिजनों को नहीं दिया जाता है। प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए भदभदा विश्रामघाट और झदा कब्रिस्तान को इसके लिए चिह्नित किया है। नए साल यानी 2021 में मध्य प्रदेश कॉडर के 11 अफसरों को प्रमोशन मिलेगा। इसमें से कृषि विभाग के प्रमुख सचिव सहित 4 अफसर प्से प्रमोट होकर अपर मुख्य सचिव बन जाएंगे। इसी तरह सचिव स्तर के 4 अफसर प्रमुख सचिव बनेंगे। जबकि 2005 बैच के 3 अफसर सचिव के पद पर प्रमोट हो जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अफसरों को प्रमोशन देने की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दो-तीन दिन में इसके आदेश जारी हो जाएंगे। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में 1990 बैच के अफसर जेएन कंसोटिया, डॉ.राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा, अश्विनी कुमार राय और मलय श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव बनाए जा चुके हैं। राजस्थान में जोधपुर की चंद्रहास और उदयपुर के आशा ब्रांड की तरह मप्र भी अपनी एक शराब बनाने जा रहा है। यह श्महुआ्य से बनेगी, जिसे शराब की दुकानों पर बेचा जाएगा। इसका नाम अभी तय नहीं है। विभाग ने हैरीटेज मदिरा पॉलिसी बनाई है, जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा। मप्र में जितनी भी डिस्टलरीज (शराब बनाने वाली फैक्ट्रियां) हैं, वो आदिवासी क्षेत्रों के स्व सहायता समूहों की मदद से इसे बनवाएंगी। विभाग के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इससे अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को काम मिलेगा। भोपाल सहित प्रदेश में तेंदुओं की संख्या में 88 फीसदी इजाफा हुआ है। ये तेंदुए टाइगर रिजर्व के अलावा उन इलाकों में भी दिखाई दे रहे है, जहां कभी कोई वन्य प्राणी नहीं दिखाई देते थे। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक बाघ पर सात तेंदुए हैं। इनकी संख्या टाइगर रिजर्व के अलावा असंरक्षित राजस्व वनों और सेंचुरी में अधिक बढ़ी है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तेंदुओं के आंकड़ेे जारी किए है। लैंड स्केप के आंकड़े फिलहाल जारी नहीं हुए हैं, लेकिन जारी मैप के मुताबिक कान्हा नेशनल पार्क और बालाघाट के सामान्य वन मंडल तेंदुओं के मामले में पहले नंबर पर है। हिमाचल-जम्मू कश्मीर में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड झेल रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी दिखने लगा है। वहां से आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के 16 शहरों में बुधवार को शीतलहर के साथ कोल्ड डे रहा। भोपाल में सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, तापमान 18 डिग्री तक लुढ़क गया। ये सामान्य से 7 डिग्री कम है। मध्य प्रदेश के छतरपुर, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, खरगोन, इंदौर, धार, राजगढ़ और रायसेन में कोल्ड डे के साथ शीतलहर भी चली। माफिया विरोधी अभियान के तहत प्रशासन ने बुधवार को शहर में पहली बड़ी कार्रवाई की और सेंवड़ा चुंगी, सेंवड़ा रोड-न्यू बायपास तिराहा, भांडेर रोड व बस स्टैंड बायपास पर सरकारी जमीन पर बनी 16 दुकानों को जमींदोज कर दिया। यहां भू-माफिया ने करीब दो करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। इन 16 दुकानों में से 8 दुकानें किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और तीन दुकानें राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक की थीं। तीन जेसीबी मशीनों से लगभग 5 घंटे कार्रवाई की गई। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान पर्व है। पर्व पर श्रद्धालु शिप्रा के साफ पानी में स्नान कर सकें, इसके लिए प्रशासन द्वारा नदी के गंदे पानी को बहाया जा रहा है। शिप्रा में अब नर्मदा का पानी भरेंगे, जिसमें स्नान होगा। गऊघाट स्टापडेम पर भी नर्मदा का पानी रोकेंगे जिसका उपयोग जलप्रदाय में होगा। पिछले पर्व व सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पहले कान्ह डायवर्सन पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। लीकेज से गंदा पानी शिप्रा में मिल गया था। हबीबगंज स्टेशन का नाम अटल जंक्शन किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। संभावना है कि 31 मार्च 2021 को स्टेशन के लोकार्पण समारोह में स्टेशन का नाम अटल जंक्शन कर भी दिया जाए। यह नाम परिवर्तन पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा के प्रस्ताव पर किया जा सकता है। इतना ही नहीं झांसी स्टेशन का नाम भी वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के नाम पर कर दिया जाए। उधर, पूर्व सांसद प्रभात झा ने बताया कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर हबीबगंज स्टेशन का नाम अटल जंक्शन और झांसी का नाम वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के नाम से किए जाने का प्रस्ताव सर्वदलीय बैठक तक में मंजूर करवाया था।