Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Dec-2020

उत्तर प्रदेश के महोबा में कांग्रेस की गाय बचाओ किसान बचाओ यात्रा में शामिल लोगों को तितर बितर करने के लिये पुलिस ने आज लाठियां भांजी । कोग्रेस के जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन समेत एक सौ से अधिक लोग घायल हुये हैं । उन्होंन आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरदस्ती कार्यकर्ताओं काे वैन में ठूंस दिया और गिरफ्तार कर ले गई । वहीं, इस वजह से कानपुर-सागर हाईवे पर आधा घंटे तक दोनों तरफ के वाहन फंसे रहे।