1 मरकज से लौटकर चुपचाप सौंसर आना मंहगा पड़ गया। उन्हे न्यायालय ने विभिन्न धाराओं एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सजा सुनाई गई है। दरअसल हजरत निजामुद्दीन से नई दिल्ली स्थित मरकज में तब्लीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में 12मार्च से 14मार्च तक आरोपिया शाबिया परवीन और आरोपी शाजिद शामिल हुये थे और वहां से मुंबई तथा अमरावती होते हुये 28मार्च को सौंसर आये थे, तब तक संपूर्ण देश में लॉकडाउन होने के बाद बिना स्थानीय प्रशासन को जानकारी दिए ही मोहम्मद शाकिब एवं अब्दुल वाजिद उनकी मदद करते हुए उन्हे सौंसर तक पहुंचाए। जिस पर चारो को ही आरोपी बनाया गया। सौंसर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पुष्पराज सिंह ने आज चारों आरोपियों को न्यायालय उठने तक की सजा के साथ प्रत्येक पर 5700 रुपए का जुर्माना लगाया है। 2 जिले में आई चलित लैब में पहुंच रहे सैंपलों से गुणवत्ता की पोल खुल रही है। आज सौंसर एवं पांढुर्ना पहुंची चलित लैब में पांढुर्ना में 66, सौंसर में 64 एवं मोहखेड में 24 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। जिसमें पांढुर्ना में एक पेड़ा एवं दो नमकीन के सैंपल सैंदिग्ध पाए गए। जबकि सौंसर में दो सैंपलों से फेल हो गए। फूड आफिसर कमलेश दियावार ने बताया कि बेसन एवं मिर्च पावडर अमानक मिलने पर धारा32 के तहत नोटिस जारी किया गया है। 3 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय इन दिनों चर्चा में है कही टैंडर प्रक्रिया में अनावश्यक नियम जोड़ के तो कही अधिक भुकतान को लेकर। इस बार अनुबंध पर वाहन लगाने के लिए हुए टेंडर में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ब्लॉक स्तर पर वाहनों की आवश्यकता होती है। वाहन टैंडर प्रक्रिया में कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए शिकायतकर्ता विनोद बुनकर ने बताया कि अपने चहेतों को टेंडर दिलवाने के लिये के लिये अधिकारियों ने मनमाफ़िक नियम एवं शर्ते डाल दी है जो कि नियम विरुद्ध है और इससे टैंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नही रहेगी। 4 छिंदवाड़ा पुलिस के 11 वाहनों की नीलामी आज पुलिस लाइन में हुई। जिसमें तीन मोटरसाइकिलो एवं 8 चार पहिया वाहनों से कुल 5 लाख 71 हजार रुपए मिले। नीलामी में छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी बालाघाट से करीब 35 लोग शामिल रहे। जबलपुर रेंज आईजी बीएस चैहान भी भी विशेष उपस्थिति रही । उन्होने बताया कि पुलिस के कंडम एवं अनुपयोगी वाहनों की नीलामी की गई। 5 समय पर बिजली बिल जमा नहंी करना बहुत मंहगा पड़ सकता है।एक तो बिजली काटे जाने के बाद, बिल जमा करने के बावजूद एक दिन तक अंधेरे में रहना पड़ता ही है साथ ही दोबारा बिजली कनेक्शन जुडवाने पर 236 रूपए चार्ज भी देना पड़ता है जिसे बिल के साथ ही जोड़ा जाता है। पिछले तीन दिनों में करीब शहर के १७० उपभोक्ताओ के कनेक्शन बिजली विभाग की 9 टीमों ने अलग अलग मोहल्ले पहुंचकर काटे। शहर संभाग कार्यपालन अभियंता योगेश उईके ने बताया कि बार बार रिमाइंडर के बाद भी बिल जमा नहीं करने वाले, दो महीने के बकायादारों एवं अधिक बिल वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बता दें कि अभी तक करीब 75 प्रतिशत ही बिल की इस माह वसूली हो सकी है। 6 जिले में आज आधा दर्जन कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि पांच पाजिटिवों की उपचार के बाद छुटटी हुई है। जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 48 हो चुकी है। दर्ज आंकड़ों में 42 की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। जबकि 197 सैंपलोंकी रिपोर्ट आना बाकी है। बता दें कि जिले में कुल पाजिटिवों की संख्या 2273 हो चुकी है। 7 सौसर में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने एवं छात्र छात्राओं को प्रमोट किये जाने की मांग को लेकर अभिभावक कल्याण संघ मध्य प्रदेश सौसर के द्वारा तहसीलदार डॉ अजय भूषण शुक्ला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है। पालकों ने बताया कि निजी स्कूल संचालकों के द्वारा छात्र-छात्राओं से ट्यूशन फीस के नाम पर मनमानी फीस वसूली के साथ ही फीस जमा करने को लेकर पालकों पर जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है, जबकि कोरोना संक्रमण के कारण आय कम होने से फीस के दबाव के कारण पालक मानसिक रूप से परेशान है, ज्ञापन देने के दौरानअभिभावक कल्याण मध्य प्रदेश संघ के मधुकर गावंडे पंकज ठाकरे, धीरज सिंह चंदेल,अजय चैधरी, आदि उपस्थित रहे। 8 जुन्नारदेव में लायंस क्लब के द्वारा निरूशुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ नगर निरीक्षक मुकेश द्विवेदी सेवानिवृत्त प्राचार्य डीआर बोनिया ने किया द्यशिविर में मोतियाबिंद के 30 मरीजों का चयन किया हुआ, 126 मरीजों की आंखों की जांच नेत्र सहायक शुभ शर्मा ,भूमिका आरसे ,रवि राव द्वारा की गई द्य मोतियाबिंद के चयनित मरीजों का उपचार ऑपरेशन लायंस नेत्र चिकित्सालय परासिया में निरूशुल्क किया जावेगा द्य चयनित मरीजों को जुन्नारदेव से परासिया लाने ले जाने ,ऑपरेशन के बाद चश्मा दवाइयां भी निरूशुल्क प्रदान की जावेगी 9 गुरूदेव दत्तात्रेय भगवान का सात दिवसीय जन्म महोत्सव 23दिसंबर से शुरू होकर 30दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सत्ती चैक स्थित उनके मंदिर में प्रतिदिन सुबह सात बजे रूद्राभिषेक एवं हिंदी परायण सुबह 09बजे से चल रहा है। जानकारी के अनुसार 29की सुबह साढे ११बजे जन्मोत्सव महाआरती की गई। वहीं बुधवार की दोपहर 12 बजे पालकी यात्रा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।? 10 कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आज जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश ने जिले भर की करीब 145 शिकायतों की सुनवाई की। जिसमें राष्ट्रीय परिवार सहायता, रिकॉर्ड सुधार करवाने, कब्जा हटाकर जमीन का सीमांकन करने, भरण-पोषण की राशि दिलाने, अवैध कब्जा हटाने, व्यक्तिगत जमीन पर नाली निर्माण रोकने, आर्थिक सहायता, बी.पी.एल.कार्ड बनवाने, खाद्यान्न पर्ची दिलाने, पीएम आवास निर्माण, भू-अधिकार ऋण पुस्तिका प्रदान करने, सुदूर संपर्क सड़क निर्माण करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। 11 हमेशा निःशुल्क भोजन वितरण करने वाली श्री राम सेवा समिति ने ठंड को देखते हुए अब, अति जरूरतमंद वृद्ध असहाय वंचित लोगों को कंबल एवं गद्दे वितरण करना शुरू कर दिया है । मंगलवार की सुबह समिति ने कई ठिठुरते लोगो को कम्बल प्रदान किये। 12 विगत चार साल से एक युवक को डीपीसी कार्यालय और ट्राइबल विभाग के बीच लटकाया जा रहा है। युवक ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहा है लेकिन उसे उसकी नौकरी वापस नहीं दी जा रही है। 2006 में पांढुर्ना बीआसी कार्यालय में पदस्थ होने के बाद उसका ट्रांसफर कर दिया गया । 2016 में वह दिव्यांग भी हो गया। जिसके बाद उसकी जगह उसकी पत्नी ने काम किया। लेकिन बाद में यहां वहां ट्रांसफर करते हुए उसकी नौकरी की जगह को ही समाप्त कर दिया गया। 13 तामिया विकास खण्ड से 45 किलोमीटर दूर माहुलझिर थानाअतंर्गत रैनीखेडा के जगंल मे कार मे युवक का अधजला शव मिलने से छेत्र में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि शव छिदंवाडा निवासी राजेश साहू का है जो कि एयरफोर्स से रिटायर है । आज मृतक के परिजनों के दा्रा जिला चिकित्सालय छिदंवाडा ले जाया गया जिसमे फोरेंसिक जांच के लिये माहुलझिर पुलिस भी साथ गई । छिदंवाडा बीएमओ डाक्टर विजय सिह ने कहा मामला संदिग्ध है इसलिए जिले के डाक्टरों की टीम के दा्रा पोस्टमार्टम किया जायेगा।