Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Dec-2020

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आई गाईडलाइन राजधानी में नए साल का जश्न होटल, पब और ओपन स्पेस में मनाया जा सकेगा। खास बात यह है ओपन स्पेस जैसे गार्डन या मैदानों में होने वाले आयोजन में एक बार में 200 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होना चाहिए। इसी तरह होटल, क्लब और पब आदि में भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही नए साल का कार्यक्रम आयोजित किया जा सकेगा। लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी शिवराज कैबिनेट ने आज लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 को अध्यादेश के लिए मंजूरी दे दी है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस कानून में जो व्यक्ति या संस्थाएं इसमें सहयोग करेंगी, उनको भी अपराधी बनाया है। पीड़ित को न्याय दिलाने नए कानून के तहत केस चलेगा - नरोत्तम मिश्रा भोपाल में धर्म छिपाकर 23 साल की हिंदू लड़की से शादी करने के मामले में कोलार पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामला सामने आने के एक दिन बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। अगर मामला लव जिहाद का निकला तो नए कानून के तहत मामला चलाया जाएगा। बिना TC नहीं मिलेगा एडमिशन प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को बगैर टीसीके प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों की मांग पर डीपीआई की आयुक्त जयश्री कियावत ने इस संबंध में सोमवार को सभी जिले के संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए है। 5 बड़े प्रोजेक्ट का CM शिवराज ने लोकार्पण किया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्मार्ट रोड और आर्च ब्रिज समेत शहर के प्रमुख पांच प्रोजेक्ट का CM शिवराज ने मंगलवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भोपाल मध्य प्रदेश ही नहीं देश का मॉडल शहर बनाना है, ये विकास कार्य उसी तारतम्य में कराए गए हैं। भोपाल में नहीं सुधरे हालात राजधानी में कोरोना संक्रमण को 9 महीने से ज्यादा हो गए हैं। यहां पर 22 मार्च को पहला संक्रमित मरीज मिला था। तब से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को 126 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 209 ठीक होकर घर चले गए। भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार 489 से बढ़कर 40 हजार 615 हो गई है। राज्यपाल ने किया जैविक कृषि प्रोत्साहन कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा होशंगाबाद जिले के पंवारखेड़ा में आयोजित जैविक कृषि प्रोत्साहन कार्यक्रम का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कमल पटेल ने कहा कि जैविक खेती अपनाकर भी कम लागत में अधिक उत्पादन किया जा सकता है। पीसी शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल में स्मार्ट रोड के लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस से क्षैत्रीय विधायक पीसी शर्मा को न बुलाए जाने को लेकर उन्होने काली पट्टी बांधकर धरना दिया । हालांकि, लोकार्पण होने के पहले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा उन्हे मनाने पहुंचे, लेकिन पीसी शर्मा ने प्रोटेम स्पीकर की एक न सुनी । स्मार्ट रोड के लोकार्पण होने के बाद पुलिस ने क्षेत्रीय विधायक पीसी शर्मा सहित कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर पथराव इंदौर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर अयोध्या के राम मंदिर के लिए धन संग्रह करने के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। घटना शहर के गौतमपुरा के चांदनखेड़ी इलाके की है। जहां हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पत्थर बरसाए और लाठियां चलाई। घटना में कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है और पथराव व मारपीट के कारण एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है. मध्यप्रदेश में कोहरे का असर नहीं मध्यप्रदेश में इस सीजन में अब तक औसत से काफी कम बारिश हुई है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तो यह सामान्य से काफी कम रही। इस कारण मौसम विभाग के दिसंबर में कड़ाके की ठंड होने की उम्मीद जताने के बाद भी अब तक ठंड का उतना एहसास नहीं हो सका है। इसी कारण कोहरा भी नहीं पड़ा। इसका मुख्य कारण दिन और रात के तापमान का सामान्य के आसपास रहना है।