Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Dec-2020

नए साल के उपलक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में स्मार्ट रोड का लोकार्पण किया । स्मार्ट रोड के लोकार्पण के दौरान पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गए । उनका आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक होने के नाते उन्हें कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया जो प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन है । लोकार्पण होने के पहले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा को मनाने भी पहुंचे लेकिन पीसी शर्मा ने प्रोटेम स्पीकर की एक न सुनी । स्मार्ट रोड के लोकार्पण होने के बाद पुलिस ने क्षेत्रीय विधायक पीसी शर्मा , क्षेत्र के पूर्व पार्षद शबिस्ता जकी , कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आसिफ जकी , सहित कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।