1 MP में लव जिहाद का केस भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है. दरअसल एक मुस्लिम युवक अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से मंदिर में शादी कर रहा था. हिंदू संगठनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने लड़के से पूछताछ की और उसका आधार कार्ड लेकर उसे चेक किया तो आधार कार्ड फर्जी निकला. जिसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करा दिया 2 राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार समारोह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के खिलाडियों ,प्रशिक्षकों एवं खेल से जुडी हस्तियों को खेलों में किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2019 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहीं। 3 लव जिहाद के खिलाफ MP में योगी की तरह अध्यादेश लाएगी शिवराज सरकार यूपी की योगी सरकार की तरह ही मध्यप्रदेश में भी लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 लागू होने जा रहा है। शिवराज सरकार का लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश ला रही है। कल कैबिनेट की बैठक में अध्यादेश को मंजूरी दे दी जाएगी। 4 कांग्रेस ने दिया मौन धरना कांग्रेस ने सोमवार दोपहर भोपाल में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया। इस दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मौजूदा समय में बहुत सी पार्टियां राष्ट्रवाद की बात करती हैं, लेकिन उनके यहां पर एक भी स्वतंत्रता सेनानी नहीं दिखता। ये तो सिर्फ कांग्रेस में दिखते हैं। 5 नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को बताया नयाब कमलनाथ के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन पर डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है । उन्होंने कमलनाथ को वयोवृद्ध नेता बताते हुए उनके द्वारा ट्रैक्टर का खिलौना लेकर किए गए प्रदर्शन को नायाब तरीका बताया । और कहा कि उनका यह नायाब तरीका राहुल गांधी को जरूर पसंद आएगा 6 नौ दो ग्यारह हो गए राहुल - सीएम शिवराज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश जाने को लेकर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट किया कि कांग्रेस इधर अपना स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी नौ दो ग्यारह हो गए हैं। मुख्यमंत्री के ट्वीट को कई लोगों ने रीट्वीट करते हुए कमेंट किए हैं। 7 प्लास्टिक की हो गई है कांग्रेस - प्रभात झा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है। प्रभात झा ने कहा है कि कांग्रेस प्लास्टिक का ट्रैक्टर है, कांग्रेस भी अब प्लास्टिक हो गई है। राजनीति में आज का दिन दुर्भाग्य का दिन है। कांग्रेस की 136 वीं वर्षगांठ है और पार्टी का सबसे बड़ा नेता इटली चला गया। 8 नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनावों में जीत हासिल करने वाले सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने आज शपथ ग्रहण की। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित 28 विधायकों प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को धन्यवाद दिया। 9 सांसद के भतीजे को वेटनरी डॉक्टर ने सड़क पर पीटा जबलपुर से बीजेपी सांसद राकेश सिंह के भतीजे तनिष्क सिंह के साथ मारपीट करने वाले वेटनरी डॉक्टर और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. रोडरेज की इस घटना में मारपीट में तनिष्क बुरी तरह घायल हो गया है 10 पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण MP में सर्द हुई हवाएं उत्तर भारत के हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में कल से शीत लहर शुरू हो सकती है। इसमें तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक नीचे आ जाएगा। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि नार्थ से स्ट्रांग वेव लगातार आ रही हैं। इसके कारण रविवार को प्रदेश भर में रात का तापमान सामान्य से नीचे आया है।