राज्य
सोमवार को कृषि कानून के विरोध में और किसानों आंदोलन के समर्थन में पीसीसी चीफ एवं नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया । विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे दिए गए इस धरने में कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक तौर पर हाथों में ट्रैक्टर लेकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया । कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन को भाजपा ने घड़ियाली आंसू बताया है । भाजपा विधायक विष्णु खत्री ने ई एमएस टीवी से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस यह सिर्फ राजनीतिक स्टंट है । असल में कांग्रेस को किसानों से कोई लेना देना नहीं है । क्योंकि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब उसने एक भी वादा पूरा नहीं किया ।