Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Dec-2020

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस खुलकर किसानों के समर्थन में उतर आई है । सोमवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने मौन धरना दिया । यह धरना विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष दिया गया । जहां कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायकों ने हाथों में ट्रैक्टर के पुतले ले रखे थे । पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सरकार ने ट्रैक्टरों को राजधानी भोपाल आने से रोक दिया इसलिए उन्होंने प्रतीकात्मक तौर पर हाथों में ट्रैक्टर के पुतले लेकर मौन धरना देते हुए किसानों को समर्थन दिया और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि बिलों का विरोध किया ।