Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Dec-2020

बाजार, रेस्त्रां, व्यावसायिक स्थल आदि अब रात 10 बजे बाद भी खुले रह सकेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश में ढील दे दी है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कोचिंग संचालन को भी मंजूरी इस शर्त पर दी है कि 50ः बैठक क्षमता के साथ खोलेंगे और जो भी छात्र आएंगे, उनके पास अभिभावक की लिखित सहमति होगी। लिखित सहमति कोचिंग संचालक के पास जमा होगी। एसडीएम लिखित सहमति व कोविड प्रोटोकाॅल के उल्लंघन पर कोचिंग संस्थान बंद किया जा सकेगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया है। शाम 6 बजे विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक यह निर्णय लिया गया। सत्र 28 दिसंबर से प्रस्तावित था। यह 30 दिसंबर तक चलना था। दो दिन में विधानसभा के 61 कर्मचारी और 5 विधायक कोरोना पॉजिटिव आए थे। सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। नॉन इंटरलॉकिंग काम के किए जाने के कारण 29 दिसंबर से श्रीधाम एक्सप्रेस स्पेशल दो दिन निरस्त रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल ने दाहोद और जयपुर के बीच ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ियां अगले आदेश तक चलाई जाएंगी। दाहोद से भोपाल के लिए सोमवार से और जयपुर से भोपाल के लिए विशेष ट्रेन 29 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। भोपाल मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य के लिए होशंगाबाद रोड पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके कारण नापतौल विभाग एवं पोस्ट ऑफिस कार्यालय के सामने से डीबी मॉल के सामने चैराहा तक मुख्य मार्ग को बंद किया जाना है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह रास्ता 28 दिसंबर 2020 से 7 फरवरी 2021 बंद रहेगा। हल्के एवं मध्यम वाहन जिंसी चैराहा की ओर से मैदा मिल होकर एमपी नगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक प्रेस कॉम्पलेक्स से एमपी नगर की ओर जा सकेंगा। राजधानी में हाल में ब्रिटेन से लौटे बीएचईएल निवासी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि उसे कोरोना का संक्रमण यहीं पर रहते हुए है। वह व्यक्ति ब्रिटेन से तीन सप्ताह पहले लौटा है और फ्लाइट से आने के दौरान उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी। फिर भी ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए उसका सैंपल जांच के लिए आज शाम को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा। रिपोर्ट भोपाल में आने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। लेकिन अगर दिल्ली की लैब में सैंपल का लोड ज्यादा हुआ तो रिपोर्ट आने में और भी देरी हो सकती है। हत्या के मामले में बंद आरोपी साहिल गुर्जर की सेवढ़ा उप जेल में धूमधाम से बर्थ डे पार्टी मनाने और उसका वीडियो वायरल होने पर जेल महानिदेशक संजय चैधरी ने जेलर हेमंत नागर व तीन प्रहरियों पुरुषोत्तम पांडे, अंबरीष भदौरिया और परमवीर बघेल को निलंबित कर दिया है। उप जेल में बंद हत्या के मुख्य आरोपी साहिल गुर्जर को सतना, उसके साथी रामकिंकर को सागर और गोपाल उर्फ लालू ठाकुर को बड़वानी जेल में स्थानांतरित कर दिया है। उपजेल में बर्थ डे पार्टी का मामला 25 दिसंबर का बताया गया है। दैनिक भास्कर ने गत दिवस इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसी के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया। कांग्रेस में जिलाध्यक्षों और विधायकों के बीच आए दिन झगड़ों की खबरों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिलाध्यक्षों से कहा कि सांसद और विधायकों से तालमेल बिठाकर काम करो। आगे झगड़े की खबर आई तो हटा दूंगा। चाहे फिर किसी भी जिले का अध्यक्ष क्यों न हो। दरअसल विधानसभा उपचुनाव के दौरान वरिष्ठ विधायक डाॅ. गोविंद सिंह पर मेहगांव विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हराने का आरोप भिंड जिला कांग्रेस ने लगाया था। इतना ही नहीं सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की थी। इसकी शिकायत प्रदेश कांग्रेस तक आई थी, जिसे अनुशासन समिति के लिए भेजा गया है। युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने रविवार को राजधानी में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने युवा शक्ति समागम कार्यक्रम और किसान स्वाभिमान रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। विक्रांत शाम को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवि श्रीनिवास के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मिलने पहुंचे। इस दौरान नाथ ने भूरिया से कहा कि स्वागत सत्कार से कुछ नहीं होता, ब्लाॅक स्तर पर जाओ और कांग्रेस को मजबूत करो। नगरीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए युवाओं का योगदान अहम होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सभी विधायकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। सभी मंत्रियों को भी अगले दो दिन भोपाल में रुकने के लिए कहा गया है, ताकि विधायक उनसे मिलकर अपने क्षेत्र और काम के बारे में बात कर सकें। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का काम होना है। सभी विधायक यह प्रयास करें कि हर व्यक्ति का कम से कम 10 रुपए मंदिर निर्माण में लगे। निकाय चुनाव में जिताने की जिम्मेदारी भी विधायकों की है। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि (आरजीपीवी) की यूजी सातवें-आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसमें बीटेक, बी-फार्मेसी पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसमें 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और दो घंटे में परीक्षार्थी को पेपर हल करना होगा। इसके अलावा सातवें-आठवें सेमेस्टर को छोड़कर अन्य परीक्षाएं ओपन बुक पैटर्न पर होंगी। 3 घंटे में इसे हल करना होगा, फिर कापी स्कैन कर अपलोड करना होगी। खास बात यह है कि परीक्षा देने के बाद छात्र कापी को स्कैन कर ऑनलाइन ही जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया तय अवधि में पूरी करना होगी। ई-मेल पर कापी स्वीकार नहीं होगी। संबंधित सर्वर पर ही कापी अपलोड होगी, इसकी जानकारी छात्रों को दी जाएगी।