Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Dec-2020

1 सैनिटाइजर से आग लगने के कारण तीन की मौत कोरोना से बचने के लिए हाथ में लगाए सैनिटाइजर से आग भभकने के कारण इंदौर में पूरा परिवार ही बिखर गया। बताया जाता है कि आग में नाना-नानी और सात साल की नातिन जल गई थी। पहले नातिन, फिर नानी और अब नाना ने भी दम तोड़ दिया। कल रात को नाना की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 2 नहीं होंगे नगरीय निकाय चुनाव मध्य प्रदेश में कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को तीन महीने के लिए टाल दिया है। अब 20 फरवरी के बाद चुनावों पर निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है। 3 लव जेहाद कानून को मंजूरी - सीएम शिवराज मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 51 जिला के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में प्रारंभ हुआ। जहां सीएम शिवराज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहाकि आज मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने लव जिहाद पर कानून अनुमोदित किया है। लोभ, लालच, प्रलोभन, धोखा देकर किसी प्रकार का धर्म परिवर्तन मध्य प्रदेश में नहीं होगा। यदि किया जाता है तो सजा और 50 हजार रुपये का अर्थदंड का प्रावधान रखा है 4 पीसी शर्मा के शिवराज सरकार पर आरोप MP के पूर्व मंत्री और कांग्रेस MLA पीसी शर्मा ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा सत्र को टालने की कोशिश कर रही है। विधानसभा के 34 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर PC शर्मा ने कहा कि सिर्फ एक युवती ही कोरोना पॉजिटिव आई है। बाकी सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 5 प्रोटेम स्पीकर ने करवाया कोरोना टेस्ट विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर से शुरू होगा । सत्र के शुरू होने से पहले कोरोनावायरस को लेकर विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं । शनिवार को खुद मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कोरोना की जांच कराई ।‌ उनके साथ विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने भी जांच करवाई । 6 कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कृषि कानून को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला । उन्होने कहा कि अब कांग्रेस तीनों काले कानूनों के विरोध में सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से विधानसभा का घेराव कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएगी । 7 लव जिहाद कानून के मसौदे को कैबिनेट से मिली हरी झंडी मध्यप्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित बिल धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 के ड्राफ्ट को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। अब इसे 28 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। शनिवार को सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट को हरी झंडी मिली। इसमें कानून को और सख्त बनाने संबंधी फैसला लिया गया। 8 ट्रैक्टर पर चढ़कर एक्टिंग करना चाहते हैं कांग्रेसी भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कहा है कि पार्टी में हर वर्ग के व्यक्ति को प्रशिक्षण दिया जाता है, यहां से आगे का रास्ता तय किया जाता है। वहीं कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर सिंधिया ने कहा जिस कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है वही ट्रैक्टर पर चढ़कर एक्टिंग करना चाहते हैं। 9 जलता गैस सिलेंडर लेकर युवक धर्मशाला के बाहर भागा भोपाल में धर्मशाला के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। कर्मचारी तत्काल उसे लेकर बाहर की तरफ दौड़ा, लेकिन बीच में सिलेंडर के फटने से कर्मचारी समेत दो लोग झुलस गए। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। कमरे में लगी आग पर दो फायर स्टेशन से पहुंची गाड़ियां ने काबू पा लिया। 10 छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य की पिटाई शाजापुर के शासकीय पंडित बालकृष्ण शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की महिला भृत्य ने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया। इस बात को लेकर महिला के परिजनों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजन और छात्रों ने प्राचार्य के साथ मारपीट तक कर दी।