राज्य
विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्ष में नाराजगी है । पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि पिछले 10 महीनों से सदन की कार्यवाही नहीं हुई है । जिससे कई काम ठप पड़े हुए हैं । और उन्हें उनके प्रश्नों के जवाब तक नहीं मिले हैं । इसलिए उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही को 18 घंटे तक चलाने की मांग की है ।