Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Dec-2020

नगर निगम भोपाल द्वारा करदाताओं को अधिभार में विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है । निगम द्वारा "ऑपरेशन पहुंच" के माध्यम से इसका लाभ करदाताओं को दिया जा रहा है । नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देश पर नगर निगम भोपाल द्वारा विशेषकर छूट का लाभ पिछले लगभग 3 महीनों से दिया जा रहा है । जो आगामी 31 दिसंबर 2020 तक जारी रहेगा । इसके लिए जोनल अधिकारी और वार्ड प्रभारियों द्वारा सभी करदाताओं को देयक पत्रक भी वितरित किए जाएंगे‌ । जिससे करदाताओं को निगम के ऑपरेशन के बारे में जानकारी मिल सके ‌‌। और बावजूद इसके जो करदाता संपत्ति कर , जलकर , सहित अन्य कर जमा नहीं करेगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।