28 दिसंबर से होने जा रहे तीन दिवसीय विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शिवराज सिंह सरकार लव जिहाद को रोकने के लिए सख्त कानून धर्म स्वतंत्रता विधेयक लाने जा रही है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में इस विधेयक को हरी झंडी मिल गई है, अब इसे दो दिन बाद होने वाले विधानसभा में पटल पर रखा जाएगा । दरअसल सरकार इस विधेयक को जल्द से जल्द विधानसभा में लाना चाहती है। इस विधेयक पर पिछली कैबिनेट बैठेक में चर्चा हुई थी लेकिन कुछ बिंदुओं पर संशोधन के चलते इसे कैबिनेट से मंजूरी नहीं सकी। विधेयक में संशोधित कर इसे आज की कैबिनेट में दोबारा लाया गया और ध्वनि मतों से पारित कर दिया गया । प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया की आज ध्वनि मत से धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2020 को पारित किया गया है। इस पारित होते ही 1968 वाला विधेयक खत्म हो जाएगा। विधेयक में 19 प्रावधान रखे गए है। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि देश का सबसे कड़ा कानून मध्य प्रदेश का है।