Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Dec-2020

हमीदिया अस्पताल के कोविड वार्ड में पिछले दिनों बिजली गुल होने और पावर बैकअप न मिलने से तीन मरीजों की जान चली गई थी। ऐसी घटना फिर न हो, इसलिए अब यहां सवा करोड़ की लागत से 33 केवी की नई बिजली लाइन बिछाई जा रही है। पीआईयू की ओर से बिछाई जा रही इस लाइन का काम फरवरी के दूसरे सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। हमीदिया में अभी एक ही बिजली लाइन से सप्लाई होती है। पिछले दिनों बिजली सप्लाई बाधित हुई तो जनरेटर से सप्लाई दी गई थी, लेकिन कोविड यूनिट के लिए लगा जनरेटर भी फेल हो गया। अब एक लाइन से सप्लाई बंद होने पर दूसरी से सप्लाई मिल सकेगी। कोरोना का असर नगरों की स्वच्छता के लिए होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण पर भी पड़ा है। जो काम जनवरी 2021 में पूरा होना था, वह अब मार्च में पूरा होगा। फील्ड सर्वे के दौरान होने वाला सिटीजन फीडबैक भी 4 से 28 मार्च के बीच लिया जाएगा। कोरोना के कारण स्वच्छ सर्वेक्षण का काम पिछड़ गया था। केंद्र सरकार ने इसे देखते हुए उसकी नई टाइम लाइन तय की है। नगरीय निकायों को इस दिशा में काम करने के लिए वक्त दिया गया है। निकायों के काम के बाद केंद्र की टीम का फील्ड सर्वे 1 से 28 मार्च के दौरान होगा। इसमें केंद्र की तीन-तीन सदस्यीय टीम सभी शहरों का सर्वे करेगी। इसमें तीसरे चरण का फीडबैक भी लिया जाएगा। देश की सबसे बड़ी दारुल उलूम ताजुल मसाजिद में निकाह की गाइडलाइन बदल गई है। अब निकाह के लिए दूल्हों की भीड़ नजर नहीं आएगी। इस व्यवस्था में सुधार की खातिर प्रबंधन ने तय किया है कि अब एक दिन में मसाजिद में सिर्फ 7 निकाह की इजाजत होगी। मसाजिद के आंगन में टेंट लगाकर निकाह की परमिशन नहीं दी जाएगी। यहां संचालित दारुल उलूम मदरसा में पढ़ाई के दौरान दोपहर में किसी निकाह को अनुमति नहीं मिलेगी। दारुल उलूम ताजुल मसाजिद प्रबंधन ने मसाजिद में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। इसकी एक वजह मदरसा और यहां होने वाली धार्मिक गतिविधियां भी हैं। अभी एक दिन में 30 से 35 निकाह के आयोजन मसाजिद में होते थे। मप्र के शीतकालीन सत्र से दो दिन पहले आई रिपोर्ट में विधानसभा के 77 में से 34 कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले हैं। पहले इनका रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ, इसके बाद आरटीपीसीआर भी कराई गई। शुक्रवार को भी 55 लोगों का और टेस्ट हुआ है, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आनी है। सत्र पहले हुए इस कोरोना विस्फोट से विधानसभा सकते में है। शीतकालीन सत्र को देखते हुए सभी कर्मचारियों का टेस्ट कराया गया था। इसमें काफी संख्या विधायक विश्राम गृह के कर्मचारियों की भी है जहां विधायक या उनके साथ आने वाला स्टाफ रुकता है। बीते साल 2019 में वायु प्रदूषण के कारण मध्यप्रदेश में 1 लाख 12 हजार 9 लोगों की असमय मौत हुई थी। इसमें सर्वाधिक 54101 मौतें घर के भीतर (हाउसहोल्ड) की प्रदूषित हवा के कारण हुई। जबकि एंबिएट यानी बाहरी प्रदूषण से 53201 मौतें हुईं। ओजोन गैस के कारण भी प्रदेश में 10832 मौतें हुई हैं। हाल ही में मेडिकल रिसर्च जनरल लैसेंट में प्रकाशित आईसीएमआर की डेथ बर्डन रिपोर्ट 2019 में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट में वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य और राज्यों की अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान का विश्लेषण किया गया है। वायु प्रदूषण के कारण बेवक्त हुई इन मौतों और इससे बीमार हुए लोगों के इलाज पर खर्च के कारण मप्र की जीएसडीपी (ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट) को कुल 1449.24 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। रेत का अवैध परिवहन रोकने के लिए बनाए गए 4 चैकपोस्ट पर हर सात दिन में स्टाफ बदल दिया जाएगा। इसी के साथ यहां इलेक्ट्रानिक ट्रांजिट पास (ईटीपी), वाहन नंबर और चेसिस की जांच भी की जाएगी। चारों पोस्ट शुरू हो गई हैं। इन चैकपोस्ट पर दस्तावेज से संतुष्ट न होने की दशा में वाहन की मौके पर ही जांच की जाएगी। इसके तहत मौके पर तैनात स्टाफ लैपटॉप से तुरंत ईटीपी की जांच करेगा। इसी के साथ इंजन और चेसिस नंबर की भी मौके पर चैकिंग की जाएगी। यदि इनका मिलना नहीं होता है तो वाहन जब्त कर अर्थदंड लगाया जाएगा। रेत के परिवहन के दौरान कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जब ईटीपी और वाहन अलग-अलग पाए गए। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शनिवार को प्रस्तावित की गई है। इसमें पहली बार प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सह प्रभारी पंकजा मुंडे व बिश्वेस्वर टुडू भी शामिल होंगे। तीनों नेता शनिवार से सीहोर में शुरू हो रहे जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग में भी शामिल होंगे। इसके बाद शाम को कोर ग्रुप की मीटिंग होगी। कहा जा रहा है कि संगठन और सरकार के पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों के साथ मंत्रिमंडल विस्तार व विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव पर भी बात हो सकती है। केंद्रीय मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के भी आने की संभावना है।