1 स्कूलों के बाद अब खुलेंगे कॉलेज मध्य प्रदेश में 1 जनवरी से सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेज खुल जाएंगे। पहले 10 दिन प्रैक्टिकल के लिए क्लास लगाई जाएंगी। 10 तारीख के बाद यूजी फाइनल ईयर और पीजी थर्ड सेमेस्टर की क्लास शुरू हो जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव को लगभग तैयार कर लिया गया है। 2 जमीन में गाड़ दूंगा - सीएम शिवराज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद के बाबई में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर एक फिर से गुंडों को प्रदेश छोड़ने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश छोड़ देना, नहीं तो 10 फीट जमीन के नीचे गाड़ दूंगा। सीएम शिवराज शुक्रवार को किसान सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। 3 कमलनाथ के फिर राष्ट्रीय राजनीति में लौटने के संकेत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ के दिल्ली जाने के संकेत मिलने लगे हैं। आला कमान उन्हें दिल्ली संगठन की बड़ी भूमिका देने की तैयारी में है। पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि उन्हें दिल्ली बुला रहे हैं, जबकि हम चाहते हैं कि वे यहीं रहें। 4 संस्कृति बचाओ मंच का इंडियन ऑइल के पेट्रोल पंप पर हंगामा भोपाल के नानके पेट्रोल पंप पर क्रिसमस के दौरान सजावट की गई है। इंडियन ऑइल के पेट्रोल पंप पर की गई सजावट संस्कृति बचाओ मंच को नागवार गुजरी। पेट्रोल भरवाने पहुंचे मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पेट्रोल पंप संचालक से यह कहते हुए आपत्ति जताई कि हिंदुओं के त्योहार पर सजावट क्यों नहीं की जाती है। 5 कन्या पूजन को लेकर कमलनाथ का तंज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कन्या पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत के निर्देश मध्य प्रदेश की जनता को भावनात्मक रूप से छलने का प्रयास है। यह प्रदेश की जनता की भावनाओं से धोखा है। उन्होने कहा कि 'शिवराज जी, कन्या पूजन के निर्णय का सदैव स्वागत है, लेकिन उनकी सुरक्षा का दायित्व भी सरकार का है, यहां पर हर रोज मासूम दरिंदगी का शिकार हो रही हैं। 6 एक दिन में बनेगा आय और जाति प्रमाण पत्र अगर आप मध्यप्रदेश के निवासी हैं और अपना आय या मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं, तो चिंता मत कीजिए। अब आपको सिर्फ 181 पर कॉल करना होगा। यहां आधार नंबर बताना होगा। प्रमाणपत्र आपको एक दिन वाॅट्सऐप पर मिल जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर CM सिटीजन केयर योजना की शुरुआत की है। 7 अटल जी की 12 फीट उंची प्रतिमा देश के ह्रदय स्थल स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज CM शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक चौराहे के पास उनकी 12 फीट ऊंची और 1300 किलोग्राम वजनी प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'हमारा सौभाग्य है कि अटल जी की प्रतिमा, मध्यप्रदेश की राजधानी के ह्रदय स्थल में लगी है। 8 किसान आंदोलन को लेकर शंकराचार्य का बड़ा बयान उज्जैन पहुंचे गोवर्धनमठ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में दिशाहीनता है। किसानों का भी दायित्व है कि वे संवाद का मार्ग अपनाएं। 9 भोज वेटलैंड विंटर बर्ड काउंट कार्यक्रम आयोजित भोज वेटलैंड विंटर बर्ड काउंट कार्यक्रम का आयोजन भोपाल बर्ड्स संस्था द्वारा मध्य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और व्ही एन एस नेचर सेवियर्स के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित किया गया। कुल 110 प्रतिभागियों ने भोज ताल के विभिन्न 5 चयनित जोन में अलग अलग सत्र में गणना की। 10 शनिवार को और गिर सकता है तापमान हिमालय पर बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ा है। इसके कारण ही लगातार बढ़ रहे तापमान में ब्रेक लगा है। गुरुवार रात का पारा लगभग सभी जगहों पर सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि शनिवार को तापमान में और कमी आ सकती है , हालांकि यह सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। 11 सीएम के पीछे कुर्सी मिलने से भड़की सांसद प्रज्ञा राजधानी में शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा के जिला कार्यालय में नवनिर्मित 'अटल भवन' का लोकार्पण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। इसी कार्यक्रम में कुर्सी पीछे मिलने पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भड़क गईं और CM शिवराज के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही चली गईं।