राज्य
भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर राजधानी भोपाल में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया । अटल जी की प्रतिमा एमपी नगर स्थित शौर्य स्मारक के सामने स्थापित की गई है । 12 फीट ऊंची अटल जी की इस प्रतिमा को प्रख्यात मूर्तिकार प्रभात राय ने बनाया है । अटल जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया । प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सीएम शिवराज ने मीडिया से चर्चा करते हुए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के भारत के लिए दिए गए योगदान को बताया ।