राज्य
युवा कांग्रेस में खाली पड़े पदों को भी जल्द भरा जाएगा । यह बयान युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने दिया है । दरअसल शुक्रवार को विक्रांत भूरिया राजधानी भोपाल पहुंचे । जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बयान दिया । इसके अलावा उन्होंने आगामी 27 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी भी दी ।