Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Dec-2020

उराव आदिवासी सरना सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा शुक्रवार को पारंपरिक सरना पूजा का आयोजन किया गया । समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई । जहां समिति ने उरांव आदिवासी द्वारा प्राकृतिक उपासना का प्रतीक सरना पूजा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम रखा था । कार्यक्रम में विधायक कृष्णा गौर ने सरना पूजा की । इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया । वही समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आदिवासी समाज की ओर से यह पूजा पूर्वजों के द्वारा चली आ रही है जिस का विशेष महत्व है ।