Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Dec-2020

मध्य प्रदेश में नगरीय चुनाव के लिए बिगुल कभी भी बज सकता है जिसके लिए राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू भी कर दी है। इस दौरान कांग्रेस की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को राज्य निर्वाचल आयोग ने खारिज कर दी है। अब आगामी नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।