राज्य
नगर निगम चुनाव को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है । हालांकि अभी नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है । लेकिन इसके पहले ही भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है । शिवराज सरकार में चिकित्सा शिक्षा एवं गैस राहत मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो नेता कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्षद चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं उन्होंने चंदा वसूली का काम शुरू कर दिया है ।