अब खुलेंगे स्कूल ! मार्च के महीने में शुरु हुए कोरोना संक्रमण के बाद से लगातार अभी तक स्कूल खुल नहीं पाए हैं। वहीं अब फैसला लिया गया है कि सीबीएसई से जुड़े शहर के कई बड़े निजी स्कूल जनवरी के पहले हफ्ते से खुल जाएंगे। कई स्कूल प्रबंधन बसें भी चलाएंगे। MP रिकॉर्ड बिजली की मांग मध्यप्रदेश के इतिहास में 22 दिसंबर को बिजली डिमांड का नया रिकॉर्ड बना है। इस दिन प्रदेश में 15 हजार 83 मेगावाट बिजली की मांग पहुंच गई। प्रदेश में सबसे अधिक मांग पश्चिम क्षेत्र में 5882 मेगावाट पहुंची। प्रदेश में पिछले 25 दिनों से 14 हजार मेगावाट से अधिक की डिमांड बनी हुई है। इस बार सरकारी स्कूलों में नहीं होगा विंटर वैकेशन MP के सभी सरकारी स्कूलों की ठंड की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के चलते मार्च से स्कूल और नियमित कक्षाएं बंद थीं, इसलिए 26 से 31 दिसंबर तक की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाती हैं। सिर्फ क्रिसमस के लिए 25 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे। दिग्विजय सिंह ने लिखा केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदाेलन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र भेजा है। उन्होंने इन कानूनों से किसानों को नुकसान और बड़े व्यापारियों व उद्योगपतियों को कैसे फायदा पहुंचाने के प्रावधान किए गए हैं, इसको लेकर सवाल पूछे हैं। किसान दिवस पर प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को जेल में किया बंद दिल्ली में अन्नदाता भूख हड़ताल पर हैं। उनके आंदोलन के समर्थन में राजधानी के नीलम पार्क आ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। तीन किसान नेताओं को रात में ही हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद सुबह भोपाल आ रहे किसानों को शहर की सीमाओं पर रोक दिया गया। साथ ही, जो किसान नेता नीलम पार्क में शांतिपूर्ण सत्याग्रह करने आ रहे थे, उन्हें पहले पार्क में नहीं घुसने दिया, इसके बाद जब वो सड़क पर आ गए और नारेबाजी करने लगे, तो उन्हें हिरासत में लेकर बसों से पुरानी जेल ले जाकर बंद कर दिया। एक दिन में 1005 पॉजिटिव मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1035 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 233324 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3502 पहुंची है। आलू-प्याज के थोक भावों में गिरावट नए आलू एवं प्याज की आवक बढ़ने से थोक भावों में खासी गिरावट आई है। भोपाल की करोंद मंडी में अच्छी क्वालिटी के आलू और प्याज के थोक भाव 20 रुपये किलो तक है, जबकि फुटकर बाजार में यह 30 रुपये किलो तक बिक रहा है। महाकाल मंदिर के नीचे दबा है एक हजार साल पुराना मंदिर उज्जैन में महाकाल मंदिर मुख्य द्वार के पास एक प्राचीन दीवार मिलने के बाद अब पुरातत्व और आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम यहां सर्वे के लिए पहुंच गयी है. महाकाल मंदिर के पास स्मार्ट सिटी के काम के दौरान खुदाई में ये दीवार निकली. कहा जा रहा है कि ये किसी मंदिर के अवशेष हैं जो करीब हजार साल पुराना है. जनवरी में हो सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव मध्यप्रदेश में लंबे समय से टल रहे नगरीय निकाय चुनाव अब जनवरी में हो सकते हैं. चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है. इस तैयारी के हिसाब से जनवरी में निकाय और फरवरी-अप्रैल में पंचायत चुनाव हो सकते हैं. राहुल गांधी को नहीं पता आलू जमीन में उगता है या बाहर - गृह मंत्री गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि जिसे ये नहीं पता कि आलू ज़मीन में उगता है या बाहर। वो कृषि कानून को लेकर क्या समझेंगे। किसानों को लेकर झूठ बोलने वाले लोग आंदोलन की बात कर रहे हैं। आज भोपाल में होने जा रहे किसान सत्याग्रह पर मंत्री ने कहा कि जो काला कानून कह रहे हैं उनको मालूम नहीं है, उसमे काला क्या है। BJP के पूर्व विधायक कल्याण सिंह दांगी का निधन भाजपा के पूर्व विधायक कल्याण सिंह दांगी का निधन हो गया है। दांगी लंबे समय से राजधानी भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर विधानसभा का घेराव करेंगे कांग्रेसी राजधानी भोपाल में कांग्रेस नेता विधानसभा का घेराव करेंगे। कृषि कानून के विरोध MP Vidhan Sabha में विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर विधानसभा का घेराव करेंगे। तीन दिन बाद फिर गिरेगा रात का तापमान मध्यप्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 दिसंबर को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। इस वजह से 27-28 तारीख तक तापमान सामान्य से कम ही रह सकते हैं। 31 तारीख के आसपास दिन और रात का तापमान बढ़ सकता है।