राज्य
बीडीए के सलैया स्थित घरौंदा प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार सामने आया है । घरौंदा में रहने वाले कई लोगों ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर वीडीए के अधिकारियों और ठेकेदार पर भारी भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए । भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बीएल तिवारी ने बताया कि रहवासियों से विक्रय शुल्क के अतिरिक्त 10 से 15 हजार प्रति व्यक्ति से अतिरिक्त वसूली की गई । और इसके अलावा पीने के पानी के नाम पर भी चार्ज लिया गया । जिसकी शिकायत रह वासियों द्वारा तमाम जगहों पर की गई लेकिन आज तक उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ।