राज्य
राजधानी भोपाल में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए सत्याग्रह पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया है। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि , सत्याग्रह करना चाहिए लेकिन उसमें सत्य होना चाहिए । कृषि बिल को लेकर उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना ही उस पर निशाना साधते हुए कहा - की यह टुकड़े टुकड़े गैंग है जो कृषि कानून को लेकर भ्रम फैला रही है । इसे काला कानून कह रही है लेकिन इसमें काला क्या है ? यह वह नहीं बता पा रहे हैं ।