Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Dec-2020

नगरीय निकाय चुनाव में हर वोटर को ईवीएम का बटन दबाने के लिए एक हाथ में ग्लव्स पहनना होगा। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए अन्य सभी उपाय किए जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार से करीब 20 करोड़ रु. अतिरक्त मांगे हैं। अनुपूरक बजट में इसका प्रावधान होगा। आयोग के पास पहले से ही लगभग 140 करोड़ रुपए का बजट है। सूत्रों के अनुसार वोटरों के साथ मतदान दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए यह राशि खर्च होगी। इसमें मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर जैसी चीजों की व्यवस्था की जाएगी। अभी भले ही दिन में तेज ठंड से राहत मिल गई हो, लेकिन क्रिसमस के आसपास दिन और रात के तापमान में 2 या 3 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। शहर में दिन का तापमान 13 दिन बाद सामान्य से ज्यादा हो सका। मंगलवार को यह 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार के मुकाबले इसमें 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ। इससे पहले 10 दिसंबर को 30.3 सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। रात में ठंड बरकरार है। रात का तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके), पासपोर्ट कार्यालय शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगातार तीन दिन बंद रहेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रश्मि बघेल ने बताया कि क्रिसमस के चलते शुक्रवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र और पासपोर्ट कार्यालय में अवकाश है। वहीं शनिवार और रविवार को दोनों जगहों पर अवकाश रहेगा। सोमवार से पासपोर्ट सेवा केंद्र और पासपोर्ट कार्यालय यथावत खुलेंगे। उनका कहना है कि इसके संबंध में आवेदकों को सूचना दे दी गई है। वहीं, क्रिसमस शुक्रवार के दिन होने से वन विहार बंद रहेगा। वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि क्रिसमस पर अवकाश होने की वजह से कई पर्यटक गेट तक पहुंचते हैं। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीबीएसई से जुड़े शहर के कई बड़े निजी स्कूल जनवरी के पहले हफ्ते से खुल जाएंगे। कई स्कूल प्रबंधन बसें भी चलाएंगे। अभी इक्का- दुक्का स्कूलों ने ही बस सुविधा शुरू की है। सहोदय ग्रुप ऑफ सीबीएसई स्कूल के सचिव डी अशोक कुमार ने बताया कि जनवरी के पहले हफ्ते से बाल भवन, एलएनसीटी वल्र्ड वे, कोपल स्कूल खुल जाएंगे। इनमें 10वीं-12वीं कक्षा की नियमित कक्षाएं लगेंगी। अभी मार्गदर्शन सत्र के लिए इन कक्षाओं के विद्यार्थी पालकों की सहमति से आ रहे हैं। 11 नंबर स्टॉप स्थित सेंट जोसेफ को एड स्कूल की पीआरओ वसुंधरा शर्मा ने बताया कि 4 जनवरी से स्कूल में 10वीं- 12वीं की नियमित कक्षाएं लगेंगी। पालकों सहमति से ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे। रजिस्ट्री में नगरीय निकाय कर में दो प्रतिशत की छूट प्राप्त करने के लिए जमकर रजिस्ट्री हो रही है। मंगलवार को रिकार्ड 511 रजिस्ट्री हुईं। इस वित्तीय वर्ष में एक दिन में होने वाली यह सबसे अधिक रजिस्ट्री हैं। इसके पूर्व शुक्रवार को 465 रजिस्ट्री हुई थी। रजिस्ट्री बढने की वजह से पंजीयन कार्यालयों में खूब भीड़ भी हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक रजिस्ट्री होने का यही ट्रेंड रहा तो स्लॉट बढ़ाने पड़ सकते हैं। हाल में प्रति सब रजिस्ट्रार 17 स्लॉट बढ़ाए गए थे। इस तरह प्रति सब रजिस्ट्रार स्लॉट 33 से बढ़कर 50 हो गए थे। जिले में 650 स्लॉट हैं। दो प्रतिशत छूट 31 दिसंबर तक मिलेगी। इस वजह से लोग भी इसका लाभ लेना चाहते हैं। अधिकारियों के मुताबिक अगर यही ट्रेंड रहा तो आय के मामले में भी दिसंबर पिछले महीनों की तुलना में आगे रहेगा। प्रदेश में अब 31 गौण खनिजों की खदानों की नीलामी की जा सकेगी। केंद्र सरकार ने इन खनिजों को फरवरी 2015 में मेजर मिनरल्स से हटाकर माइनर मिनरल्स में शामिल कर दिया था, लेकिन बीते 6 सालों में राज्य सरकार इन गौण खनिजों की नीलामी के नियम नहीं बना पा रही थी। मंगलवार को कैबिनेट ने गौण खनिजों की नीलामी के नियमों को मंजूरी दे दी। इसमें प्रमुख रूप से पत्थर से रेत बनाने के उत्खनन पट्टे भी स्वीकृत हो सकेंगे, जिससे रेत की कमी को दूर किया जा सकेगा। रेत बजरी की रायल्टी दर 125 रुपए प्रति घनमीटर की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश के 344 नगरीय निकायों में वोटिंग 2 चरण में होगी। आयोग चुनाव की घोषणा 25 दिसंबर के आसपास कर सकता है। हालांकि विधानसभा के शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए जनवरी के पहले सप्ताह तक इसे टाला जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा 30 जनवरी तक चुनाव परिणाम घोषित करने की है। इसकी वजह यह है कि निकाय चुनाव के बाद आयोग को पंचायत के चुनाव भी कराने हैं। आयोग पंचायत चुनाव 3 फेज में फरवरी से अप्रैल के बीच में कराने की तैयारी में जुट गया है। सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को बड़ी राहत देते हुए जनवरी से मार्च (सत्रांत) तक की फीस एकमुश्त या किश्तों लेने की छूट दे दी है। मंगलवार को जारी आदेश में 15 दिसंबर से स्कूल रेगुलर खुलने के आदेश का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि 4 नवंबर को हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्राइवेट स्कूल सत्र की सभी कक्षाओं की बकाया फीस सुविधा के अनुसार एकमुश्त अथवा किश्तों में ले सकेंगे। साथ ही, पालकों को फीस जमा करने के लिए दबाव नहीं बनाने के निर्देश भी दिए गए थे। आदेश में कहा गया था कि किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। हबीबगंज-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस में गुरुवार से लिंक हॉफमैन बुश यानी एलएचबी कोच की रैक लगेगी। इनके ट्रेन नंबर भी बदले रहेंगे। इस बारे में रेलवे ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब हबीबगंज-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (02061) के स्थान पर ऑल्टरनेटिव नंबर (12061) से 18 कोच के साथ गुरुवार को चलाई जाएगी। वहीं जबलपुर- हबीबगंज ट्रेन (02062) ऑल्टरनेटिव नंबर (12062) के साथ शुक्रवार को 18 कोच के साथ चलाई जाएगी। यह कोच साधारण कोचों की तुलना में ज्यादा आरामदायक होते हैं। बीजेपी के प्रदेश भर के जिला अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप 26 व 27 दिसंबर को सीहोर में आयोजित किया जा रहा है। नगरीय निकाय चुनाव के लिहाज से यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव और सचिव पंकजा मुंडे जिला अध्यक्षों को टिप्स देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। पिछले एक माह से प्रदेश के सभी 1 हजार से ज्यादा मंडलों में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर चल रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इन शिविरों में कार्यकर्ता की हैसियत से शामिल हो चुके हैं।