Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Dec-2020

1 जिनको लगा पहला टीका, उन्हे 15 दिन से सर्दी- खांसी मध्यप्रदेश में आईसीएमआर और भारत बायोटेक की COVAXIN के ट्रायल का पहला टीका जिस टीचर को 27 नवंबर को लगा था, वह 15 दिन से सर्दी-खांसी से जूझ रहा है। हैरान करने वाली बात है कि ट्रायल करने वाली संस्था पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में वॉलंटियर टीचर को दो बार देखने के बाद कोविड टेस्ट तक कराना उचित नहीं समझा। केवल सर्दी-खांसी की दवा देकर आराम करने का कहकर लौटा दिया। 2 कांग्रेस अनुशासन समिति घोषित नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अनुशासन समिति की घोषणा कर दी है। पूर्व मंत्री भारत सिंह को समिति का चेयरमैन बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर को वाइस चेयरमैन और 6 सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी है। रिटायर्ड आईएएस अफसर अजिता वाजपेयी पांडे को समिति में रखा गया है। पांडे के अलावा एमपी पीएससी के पूर्व अध्यक्ष विनय पांडे, पूर्व विधायक नन्हेंलाल धुर्वे, पूर्व मंत्री बाबूलाल सोलंकी, पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष सैयद साजिद अली और पूर्व सांसद रामेश्वर पटेल को सदस्य बनाया गया है। 3 ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा जाएंगे कांग्रेस विधायक कृषि कानूनों का विरोध करने की कांग्रेस ने नई रणनीति बना ली है। 28 दिसंबर को शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा जाएंगे। सदन के अंदर भी इन कानूनों को लेकर हंगामा होने के पूरे आसार हैं। इस पूरे आंदोलन की कमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को सौंपी गई है। 4 इंदौर, जबलपुर व दमोह में 3 प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने की मंजूरी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में इंदौर, जबलपुर और दमोह में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश निजी यूनिवर्सिटी स्थापना और संचालन विधेयक के संशोधन प्रस्ताव दिया था। इसे स्वीकृत करते हुए एकलव्य यूनिवर्सिटी दमोह, अरविंदो यूनिवर्सिटी इंदौर और महाकौशल यूनिवर्सिटी जबलपुर को अनुमति प्रदान की गई है। 5 कोरोना वायरस के नये वैरियेंट को लेकर अलर्ट मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के नये वैरियेंट को लेकर सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1035 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 232319 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3490 पहुंची है। 6 मोतीलाल वोरा की अंत्येष्टि में शामिल होंगे सीएम शिवराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज, पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिये रायपुर जायेंगे। शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक के बाद भोपाल से विमान द्वारा रायपुर रवाना होंगे, जहां वे पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 7 प्रशांत किशोर के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है, साथ ही उन्हें पेड वर्कर बताया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने जिस तरह तेजस्वी की लालटेन बुझाई है, उसी तरह पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी की तृणमूल तिनके की तरह उड़ती दिखाई देगी। 8 हरियाणा में MP की बच्ची से रेप के बाद हत्या हरियाणा के झज्जर में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई. इस मामले को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी गंभीरता से लिया है. इस संबंध में उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर से फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की. 9 डिंडोरी-पचमढ़ी में ठंड का कहर मध्य प्रदेश में कई जगह ठंड अपना रूप बदल रही है. रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है और दिन में धूप का अहसास हो रहा है. मंगलवार सुबह कई जगह पारा ऊपर चढ़ा और सुबह से ही धूप दिखाई देने लगी, लेकिन हवा में जबर्दस्त ठंडक थी. हालांकि, रात में डिंडोरी और पचमढ़ी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है. दोनों जगह रात का पारा 2 से 3 डिग्री पर बना हुआ है.