राज्य
कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक की जानकारी दी उन्होने बताया कि मंत्रि-परिषद ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत भू-जल से सिंचाई योजना के लिये 1706 करोड़ एक लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। वहीं जेल विभाग के फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 34 रिक्त पदों को समर्पित कर मेल नर्स के 30 पद सृजित करने की स्वीकृति दी। इससे जेलों में चिकित्सा सुविधा में वृद्धि होगी। इसके अलावा भी बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए ।