Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Dec-2020

शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि इसे लेकर कई जगहों पर लोगों को दिक्‍कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक क्षेत्र है जवाहर चौक, जहां के कुछ व्‍यापारी स्‍मार्ट सिटी प्रोजेक्‍ट के चलते बेरोजगार हो गए। दरअसल इन व्‍यापारियों की दुकानें स्‍मार्ट सिटी प्रोजेक्‍ट की जद में आ रही थीं, जिन्‍हें दूसरी जगह विस्‍थापित किए जाने का आश्‍वासन दिया गया था। उनकी पुरानी दुकानें तो तोड़ दी गईं, लेकिन नई जगह पर उन्‍हें अब तक दुकानें नहीं मिल सकी हैं। जिसको लेकर पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने निगमायुक्त के कक्ष के बाहर धरना दिया।