राज्य
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का सोमवार को निधन हो गया । वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे । बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां उन्होंने 93 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली । पूर्व मुख्यमंत्री बोरा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा रखी गई । श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी , पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक पीसी शर्मा , राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने पीसीसी पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।