Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Dec-2020

शनिवार के मुकाबले रविवार की रात ज्यादा सर्द और कंपकंपाने वाली रही। पारा 9.6 से गिरकर 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। हालांकि सोमवार को आसमान साफ रहा और धूप में भी काफी गर्माहट थी। इसी वजह से अगली दो-तीन रातों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रिकॉर्ड हो सकता है। क्रिसमस से फिर ठंड अपना रंग दिखाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर अंत तक पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के कई नेता-दावेदारों ने गजब का अतिउत्साह दिखाया है। न चुनाव की तारीख तय हुई है, न वार्ड प्रभारी बने हैं और न ही अभी सर्वे हुआ है, लेकिन कई दावेदारों ने खुद का टिकट पक्का मानकर जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। कई दावेदारों ने अभी से कार्यालय भी खोल दिए हैं। वार्ड-64 में कार्यालय खोल विधिविधान से पूजन कर जनसंपर्क शुरू हो गया है। खुद की दावेदारी के अलावा दूसरे को भी भावी पार्षद बताया जा रहा है। प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने जहां सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पांच लोगों को भावी पार्षद बताया। वहीं, मधुसूदन भलिका ने फोटो शेयर कर आठ लोगों को कांग्रेस का भावी पार्षद बताया। अधिवक्ता अचला जोशी की इलाज के अभाव में हुई मौत के बाद दायर जनहित याचिका को हाई कोर्ट ने निराकृत कर दिया है। हाई कोर्ट ने माना कि इस मामले में अस्पतालों की कोई गलती नहीं है। हालांकि कोर्ट ने ये भी आदेश दिए कि कोई भी मरीज अस्पताल पहुंचे तो कम से कम उसे प्राथमिक इलाज मिलना चाहिए। बेड भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने याचिकाकर्ता द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। बार-पब में देर रात तक चलने वाले नाच-गाने और वहां 21 साल से कम उम्र के युवाओं को परोसी जाने वाली शराब को लेकर छह बार-पब के लाइसेंस निलंबित करने के बाद प्रशासन ने सभी बार-पब की थानावार सूची बनाने के आदेश दे दिए हैं। इस सूची के हिसाब से हर बार-पब की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी और अधिकारी का नंबर सार्वजनिक होगा। नंबर बार-पब पर भी प्रदर्शित होगा, जिससे बार-पब में नियम विरुद्ध होने वाले कामों की जानकारी कोई भी दे सके। देश में किसानों की सहमति से जमीन लेकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए पहली लैंडपूल स्कीम पीथमपुर में लागू हो रही है। योजना के पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चार गांवों अंबापुरा, सलमपुर, कालीबिल्लौद व रणमलबिल्लौद के 121 किसान 1100 एकड़ जमीन करार कर सरकार को सौंपेंगे। बदले में किसानों को मुआवजा राशि का 20 फीसदी (95 करोड़ रु.) खाते में दिए जाएंगे और शेष 80 फीसदी राशि विकसित प्लॉट के रूप में तीन साल में दी जाएगी। बड़ी राहत यह भी है कि यदि किसान को रुपए की जरूरत है तो वह करार के आधार पर ही जमीन किसी को बेचने का सौदा कर सकता है और राशि ले सकता है। जमीन करार खरीदने वाले की हो जाएगी। कोरोना संकट के चलते मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी)का कैलेंडर गड़बड़ा गया है। हालांकि सोमवार देर रात 2019 की प्री परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। इससे 2020 में मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। वहीं 2020 की राज्य सेवा परीक्षा का विज्ञापन भी सिर्फ इस कारण अटक गया है कि शासन ने अब तक खाली पदों की संख्या नहीं भेजी है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि 26 तक पदों की संख्या और 31 दिसंबर तक विज्ञापन जारी हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो 2020 जीरो ईयर घोषित हो जाएगा। फिर भले ही पीएससी बाद में भी 2020 की परीक्षा का विज्ञापन जारी कर देगा, लेकिन उसके साथ ही कई तकनीकी दिक्कतें शुरू हो जाएंगी। उम्र के जोड़ से लेकर उस साल के पदों की संख्या तक में तकनीकी दिक्कत आएगी। विधानसभा के नए विधायक विश्राम गृह (एमएलए रेस्ट हाउस) बनने का रास्ता साफ हो गया है। विधानसभा की उच्च स्तरीय कमेटी ने पुराने परिसर वाले रेस्ट हाउस को तोड़कर 102 फ्लैट वाले 123 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। राज्य शासन से बजट जारी होते ही नए साल में काम शुरू हो जाएगा। एमएलए रेस्ट हाउस पहले अरेरा पहाड़ी पर बनाने की मनमानी के चलते 4 हजार पेड़ काटने की तैयारी हो चुकी थी, जो अब बच जाएंगे। प्रोजेक्ट में 2200 नए पेड़ों को लगाने के साथ ही राज्य शासन की 22 एकड़ जमीन और 12 करोड़ रुपए बचेंगे। स्ट्रीट वेंडर योजना में 10 हजार रुपए का लोन समय पर चुकाने वालों को आगे बढ़ाने के लिए फिर से 20 हजार और उसे समय पर वापस करने पर 50 हजार रुपए तक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार इसका इंतजाम करेगी। यह वादा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मिंटो हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर योजना के ऋण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किया। मध्यप्रदेश में अब आयुर्वेद में डिप्लोमा कोर्स होगा। यह निर्देश स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं चेयरमैन महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान इंदर सिंह परमार ने दिए। उन्होंने आज महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान पहुंचे और संस्थान के कार्य और गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में संस्कृत में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण दिया जाए। परमार इसके बाद राज्य स्तरीय शासकीय योग प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे। उन्होंने योग प्रशिक्षण केंद्र, पुस्तकालय, षट्कर्म हाल, ज्योतिष प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में निदेशक प्रभातराज तिवारी, उपनिदेशक प्रशांत डोलस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बीडीए की मिसरोद चरण-3 योजना निरस्त की जाएगी। किसानों की जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा। यह आश्वासन सोमवार को नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मिसरोद और सलैया के किसानों को दिया। यह किसान योजना निरस्त करने की मांग को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपने गए थे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उनका पक्ष सुनने के बाद कहा कि ‘आपकी जमीन नहीं ली जाएगी।’