Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Dec-2020

जुआ-सट्‌टा और शराब कई नेताओं की प्राथमिकता - बिसाहूलाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि प्रदेश में गैर कानूनी काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री के इस अभियान की जमीनी हकीकत उनके ही मंत्री बिसाहूलाल साहू ने बयां कर दी कि गैर कानूनी कामों में कहीं न कही नेताओं की शह होती है।साहू ने सार्वजनिक मंच से कहा कि कई नेता जुआ-सट्‌टा और शराब को प्राथमिकता देते हैं और जब आरोपी पकड़े जाते हैं तो उन्हें छुड़वाने के लिए एसपी-कलेक्टर को फोन करते हैं। 15 साल रोजगार के लिए कुछ नहीं किया- कमलनाथ शिवराज सरकार ने युवा उद्यमी, स्वरोजगार और कृषक उद्यमी योजना के तहत मिलने वाले बैंक लोन पर फिलहाल रोक लगाने के मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि शिवराज सरकार ने अपने 15 साल के कार्यकाल में रोजगार देने को लेकर कुछ नहीं किया। अब युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध ​​​​​ कराने वाली योजनाएं बंद कर दी है। MP में होगा आयुर्वेद में डिप्लोमा कोर्स मध्यप्रदेश में अब आयुर्वेद में डिप्लोमा कोर्स होगा। यह निर्देश स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं चेयरमैन महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान इंदर सिंह परमार ने दिए। उन्होंने आज महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान पहुंचे और संस्थान के कार्य और गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कही। भोपाल लोकायुक्त की दो शहरों में कार्रवाई: भोपाल लोकायुक्त की टीम ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ब्यावरा के उप महाप्रबंधक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने अधिकारी के पास से रिश्वत के 10 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। वे हर फाइल के 5 हजार रुपए फिक्स लेते थे। टीम ने एक साथ ब्यावरा और भोपाल में कार्रवाई की। घर से काफी मात्रा में कागजात भी जब्त किए गए हैं। आलोक शर्मा ने दर्ज करवाई एफआईआर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने जैन समाज के एक महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए भोपाल की फिजा बिगाड़ना चाही। इसको लेकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों की शिकायत पर रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने नामजद समेत 12 से ज्यादा लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है। ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स ऋण वितरण का शुभारंभ ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स ऋण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर के अनेक जरूरतमंद और होनहार युवाओं को योजना के तहत ऋण वितरण का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेशभर के जो होनहार और वाकई काम करने वाले युवा है जो आगे चलकर बड़े उद्यमी बन सके उसके लिए यह योजना बनाई गई है । राजाभोज एयरपोर्ट पर महिला से मिला पिस्टल का कारतूस राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल पर सोमवार दोपहर एक विदेशी महिला यात्री के बैग से पिस्टल का कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। वह भोपाल से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में चढ़ने वाली थी। आनन-फानन में सीआईएसएफ ने बैग जब्त कर महिला को हिरासत में ले लिया। महिला यात्री उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। वह टूरिस्ट वीजा पर भोपाल घूमने आई थी। हालांकि भाषा के कारण पुलिस को पूछताछ में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवी के पिता योगराज के खिलाफ शिकायत भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के किसान आंदोलन के दौरान दिए विवादित बयान मामले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भोपाल के व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील पंजाबी ने उनके खिलाफ शाहजहांनाबाद थाने में शिकायती आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाए कि योगराज ने हिंदुओं को अपशब्द कहें हैं। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में मामला दर्ज किया जाना चाहिए। विवाद सुलझाने गई महिला टीआई से व्यापारी की झूमाझटकी इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक किराना शॉप कीपर के परिवार ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस यहां दो पक्षों के विवाद को सुलझाने गई थी। जहां एक पक्ष ने पुलिस के साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं महिला टीआई और सब इंस्पेक्टर के साथ भी झूमाझटकी की। सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा को कल रात एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था .लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके रह चुके हैं. उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए । मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। ऐसा बादल छाने के कारण होगा। इससे मौसम में थोड़ी गर्मी होने से तापमान में गिरावट रुक जाएगी।